October 17, 2026 10:10 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

आप’ विधायक कुलदीप कुमार पहले पंजाब में नशे की बिक्री रोककर दिखाएं : प्रवीण शंकर कपूर

‘आप’ विधायक कुलदीप कुमार पहले पंजाब में नशे की बिक्री रोककर दिखाएं : प्रवीण शंकर कपूर

 

नई दिल्ली, 30 अगस्त। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार द्वारा दिल्ली पुलिस पर नशे की बिक्री को शह देने के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कुलदीप कुमार को दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाने से पहले पंजाब में अपनी पार्टी के शासन के दौरान नशे की बिक्री के मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए।

 

कपूर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार रोजाना किसी न किसी नए मुद्दे को लेकर मीडिया में राजनीतिक स्पेस हासिल करने का प्रयास करते हैं, लेकिन कल्याणपुरी ही नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली की जनता उनकी राजनीति को समझ चुकी है।

 

उन्होंने कहा कि विधायक कुलदीप कुमार जितना समय हर मुद्दे का राजनीतिकरण करने में लगाते हैं, यदि उतना ही ध्यान समस्याओं के समाधान पर देते तो शायद आज कल्याणपुरी की स्थिति कहीं बेहतर होती।

 

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि नशे की बिक्री कहीं भी होना गंभीर और गलत है तथा दिल्ली पुलिस को इसके खिलाफ कार्रवाई और सख्त करनी चाहिए। लेकिन आम आदमी पार्टी के नेताओं को पहले पंजाब में कथित तौर पर चल रही नशे की बिक्री को रोकने की दिशा में ठोस कार्रवाई करके दिखानी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि दिल्ली में नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर राजनीति करने के बजाय सभी राजनीतिक दलों को मिलकर नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के प्रयास करने चाहिए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें