रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र केगढ़ीसवाईराम कस्बे मे स्थित उत्कर्ष संस्थान में गुरुवार कोअशोका फाउंडेशन की ओर से संचालित अंधता निवारण महाभियान के तहत 55 वें नि:शुल्क नेत्र रोग जांच व उपचार शिविर का आयोजन किया गया। फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. सोनिया धीरज जैन ने बताया कि फाउंडेशन सघन अभियान चलाकर अंधता के अंत के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और इसी कड़ी में यह 55वाँ नि:शुल्क शिविर था।भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. धीरज जैन ने बताया कि शिविर में 64 मरीजों की आंखों की नि:शुल्क जांच की गई। इनमें से 22 मरीज मोतियाबिंद आपरेशन योग्य पाए गए जिनका नि:शुल्क ऑपरेशन जयपुर में किया जायेगा। बाकी मरीजों की जांच कर दवाइयां देकर घर भेज दिया गया।शिविर में जय लांयस क्लब के अध्यक्ष अशोक जैन , राजेश नदेड़िया , रामवतार खण्डेलवाल, प्रमोद जैन, रामराज मीणा, हरि प्रसाद सोनी अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।मिडिया को यह सारी जानकारी गढ़ीसवाईराम से राजेश राठौड के द्वारा दी गई।












