November 8, 2026 12:49 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

निष्काम संस्था में ऐंबुलेंस सेवा हुई शामिल, जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा ने हरी झण्डी दिखाकर ऐंबुलेंस को किया रवाना

गाजियाबाद। मोदीनगर की सामाजिक संस्था निष्काम सेवक जत्था समिति में आज एक नई एम्बुलेंस सेवा भी शामिल हुई। यह ऐंबुलेंस मोदीनगर की टीचर्स काॅलोनी के रहने वाले गुप्ता बंधुओ ने अपने स्वर्गीय पिता श्री राम किशन गुप्ता की स्मृति में निष्काम समिति को भेंट की। गाजियाबाद के नवनियुक्त जिलाधिकारी दीपक मीणा आईएएस ने कलेक्ट्रेट गाजियाबाद से निष्काम की इस ऐंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निष्काम के अध्यक्ष जसमीत सिंह व वरिष्ठ पदाधिकारियों नें नवनियुक्त जिलाधिकारी गाजियाबाद को पुष्पगुच्छ तथा विशेष रूप से निष्काम की समस्त सेवाओं को प्रदर्शित करने वाला स्मृति चिन्ह भेंट कर निष्काम की तमाम सेवाओं से विस्तारपूर्वक अवगत भी कराया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाधिकारी गाजियाबाद दीपक मीणा ने निष्काम को नयी ऐंबुलेंस की बधाई देते हुए मानवता की राह पर निस्वार्थ सेवा करते रहने की शुभकामनाएँ देते हुए सामाजिक कार्यो की भागीदारी में अपना भी भरपूर सहयोग देने का भरोसा दिलाया। जसमीत सिंह ने इस सेवा के लिए गुप्ता बंधुओं का आभार प्रकट करते हुए जिलाधिकारी गाजियाबाद को धन्यवाद ज्ञापित किया। जसमीत सिंह ने बताया कि यह ऐंबुलेंस सेवा मोदीनगर के लोगों के कष्ट के समय किफायती कीमत पर 24 घंटे उपलब्ध होगी। इस अवसर पर निष्काम के मुख्य सरंक्षक चानन लाल ढींगरा, वरिष्ठ सदस्य जसप्रीत सिंह, ललित सचदेवा, धीरज कालरा, अनुप्रीत कौर, ट्विंकल बतरा, निशिथ बावीशी, रविकांत ठाकुर, जसमिन्दर सिंह, संदीपऑबराय, अनुप्रीत कौर, रिचा शर्मा, अतुल गुसेन, हरसिमर सिंह, गौरव जगपाल, रविन्द्र, आदि विशेष रूप से उपस्थित थे

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण