October 29, 2026 5:07 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

भाजपा ने चाँदनी चौक में आयोजित की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा*

*भाजपा ने चाँदनी चौक में आयोजित की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा*

 

*भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में आयोजित पदयात्रा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेशाध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के अलावा दिल्ली के सांसद, मंत्री, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए*

 

चाँदनी चौक का व्यापार पूरा समय सामान्य चला और मार्केंटाइल एसोसिएशन, चाँदनी चौक सर्व व्यापार मंडल, चांदनी चौक ट्रेडर्स परिषद, कटरा अशर्फी व्यापारिक परिषद, दरीबा व्यपारी मंच एवं चाँदनी चौक नागरिक मंच के पदधिकारियों ने जगह जगह मंच लगा कर पदयात्रा का स्वागत किया।

 

कांग्रेस पार्टी एक ऐसे युवराज को बार-बार आगे बढ़ाने और जनता के सामने पेश करने की कोशिश करती है जो अलटीमेट फेलियर है — *श्रीमती रेखा गुप्ता*

 

“लाल किला से टाउन हॉल तक की यह पदयात्रा केवल पदयात्रा नहीं, यह देश दिल्ली के स्वाभिमान की यात्रा है। भाजपा का हर कार्यकर्ता दिल्ली को दुनिया की सबसे सुंदर और सुरक्षित राजधानी बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा” — *हर्ष मल्होत्रा*

 

इस क्षेत्र के व्यापारियों का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने जिस साहस के साथ अराजकता का सामना किया है, वह सराहनीय है — *प्रवीन खंडेलवाल*

 

विपक्ष देश में रहने वाले अवैध घुसपैठियों, विशेषकर बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों के वोट न कटें, इसके लिए भी राजनीतिक साजिश करता है — *प्रवेश साहिब सिंह*

 

*नई दिल्ली, 28 अक्टूबर:* भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय छअध्यक्ष श्री नितिन नवीन के नेतृत्व में आज दिल्ली प्रदेश भाजपा ने भारतीय स्वराज के प्रतीक लाल किला चौक से शुरू करके ऐतिहासिक चाँदनी चौक में “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” अभियान पदयात्रा का आयोजन किया जो स्वतंत्रता आंदोलन के प्रतीक स्थान टाउन हॉल चौक पर सम्पन्न हुई।

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा के अलावा दिल्ली भाजपा के प्रभारी श्री विनय सहस्त्रबुद्धे, सह प्रभारी श्रीमती दर्शना जरदोश, दिल्ली के सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल, श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी एवं श्री योगेन्द्र चांदोलिया, दिल्ली सरकार में मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह एवं श्री रविन्द्र इंद्राज सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री श्री जयप्रकाश ने पदयात्रा में आये कार्यकर्ताओं और चाँदनी चौक के व्यापारियों एवं नागरिकों को सम्बोधित किया।

 

वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद श्री रमेश बिधूड़ी, एन.डी.एम.सी. सदस्य श्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक श्री सतीश उपाध्याय, श्री अनिल शर्मा, श्री अशोक गोयल, श्री चंदन चौधरी, श्री करनैल सिंह, श्रीमती पूनम भारद्वाज, प्रदेश पदाधिकारी श्री विष्णु मित्तल, श्री सतीश गर्ग, श्री मोहनलाल गिहारा, श्री राजेश भाटिया, श्री सुनील यादव, श्री प्रवीण शंकर कपूर, श्रीमती ॠचा पांडेय, श्री गौरव खारी, श्री रोहित चहल, श्री कैलाश जैन, श्रीमती प्रवीणा शर्मा, श्री शुभेन्दू शेखर अवस्थी, श्री यासिर जिलानी, श्री ललित जोशी, श्री संतोष ओझा, श्री संतोष पाल और निगम नेता श्री जयभगवान यादव, श्रीमती सत्या शर्मा सहित अनेक निगम पार्षद एवं हजारों कार्यकर्ता भी पदयात्रा में सम्मिलित हुए।

 

राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री आशीष उषा अग्रवाल, सह प्रमुख श्री सिध्दार्थ यादव एवं श्री प्रदीप भंडारी ने मीडिया व्यवस्था संभाली।

 

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजय सोलंकी ने मंच संचालन किया और महामंत्री श्रीमती योगिता सिंह एवं चाँदनी चौक जिलाध्यक्ष श्री अरविंद गर्ग ने पदयात्रा व्यवस्था का समन्वय किया। जिलाध्यक्ष केशवपुरम जिला श्री अजय खटाना, उत्तर पश्चिम जिला श्री विनोद सहरावत, दक्षिण दिल्ली श्रीमती माया बिष्ट, नई दिल्ली श्रीमती माया बिष्ट ने जिलाशय पदयात्रा संचालन किया।

 

चाँदनी चौक का व्यापार पूरा समय सामान्य चला और मार्केंटाइल एसोसिएशन की ओर से मुकेश सचदेवा, चाँदनी चौक सर्व व्यापार मंडल से संजय भार्गव, चांदनी चौक ट्रेडर्स परिषद से सुरेश बिंदल, कटरा अशर्फी व्यापारिक परिषद से श्री श्रीभगवान बंसल एवं राजकुमारतुलसियान, दरीबा व्यपारी मंच से नीरज भारद्वाज एवं चाँदनी चौक नागरिक मंच से प्रवीण शंकर कपूर और अन्य पदधिकारियों ने जगह जगह मंच लगा कर पदयात्रा का स्वागत किया।

 

चाँदनी चौक से सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल, निगम पार्षद एवं व्यपारी नेता श्री सुमन कुमार गुप्ता और जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, प्रदेशाध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा सहित पदयात्रा में सम्मिलित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।

 

आज की पदयात्रा का मकसद था विदेशी फंडिंग के सहारे कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी सहित सभी विपक्षी दलों के द्वारा चलाए जा रहे हिंसक आंदोलन के काले चेहरे को जन-जन के बीच उजागर करना।

 

भाजपा ने ऐतिहासिक चाँदनी चौक को इस पहली सांकेतिक पदयात्रा के लिए चुना क्योंकि लाल किला से फतेहपुरी तक फैला चाँदनी चौक स्थित लाल किला एवं टाउन हॉल चौक देश के लोकतंत्र के प्रतीक स्थान हैं और दिल्ली की संस्कृति एवं सभ्यता का प्रतीक भी है।

 

*दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा का मंच वक्तव्य :*

 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा ने पदयात्रा में कहा कि _”आज हमने उसी चाँदनी चौक की धरती से लोकतंत्र बचाने का संकल्प लिया है जिसने 1857 की क्रांति से लेकर भारत छोड़ो आंदोलन तक देश की आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया है।”_

 

श्री मल्होत्रा ने कहा, _”टाउन हॉल चौक सिर्फ एक चौक नहीं है। यह वह पवित्र भूमि है जहाँ 1857 में क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंका था। यहीं स्वदेशी आंदोलन, असहयोग आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन की सभाएं हुईं। शहीद भगत सिंह, लाला लाजपत राय और गांधी जी की आवाज यहीं से गूंजी। अंग्रेजों ने इसी चौक पर सैकड़ों देशभक्तों को फांसी दी। इसलिए चाँदनी चौक दिल्ली के बलिदान और लोकतांत्रिक चेतना का प्रतीक है।”_

 

उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, _”जिन लोगों ने छात्रों, चुनाव आयुक्त और अन्य मुद्दों के नाम पर केवल कुछ दिन नही महीना भर तक दिल्ली को जाम कर, जनता को बंधक बनाया, आज वे 2 घंटे की सांकेतिक पदयात्रा का विरोध कर रहे हैं। यह विरोध नहीं, पाखंड है। उनकी पहचान है देश विरोधी नारे, हिंसा और पथराव। जबकि भाजपा की पहचान है संविधान, शांति और लोकतांत्रिक मर्यादा। हम पत्थर नहीं, फूल बरसाते हैं।”_

 

श्री मल्होत्रा ने कहा कि _”विपक्ष विदेशी ताकतों के इशारे पर दिल्ली में अराजकता फैलाकर लोकतंत्र को कमजोर करना चाहता है। भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली की जनता के साथ खड़े होकर हर साजिश का जवाब देंगे। हमारी यह पदयात्रा संदेश है कि दिल्ली अराजकता नहीं, विकास चाहती है। दिल्ली दंगे नहीं, लोकतंत्र चाहती है।”_

 

उन्होंने अंत में कहा, _”लाल किला से टाउन हॉल तक की यह यात्रा केवल पदयात्रा नहीं, यह देश दिल्ली के स्वाभिमान की यात्रा है। भाजपा का हर कार्यकर्ता दिल्ली को दुनिया की सबसे सुंदर और सुरक्षित राजधानी बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा।”

 

*दिल्ली के मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि*

 

आज देश में अजीब-अजीब नज़ारे देखने को मिल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी एक ऐसे युवराज को बार-बार आगे बढ़ाने और जनता के सामने पेश करने की कोशिश करती है जो अलटीमेट फेलियर है।

 

कभी कोई यात्रा निकाली जाती है, कभी कोई नया नारा दिया जाता है, तो कभी कोई नया अभियान शुरू किया जाता है। लेकिन हर बार यह रॉकेट उड़ान भरने से पहले ही फुस्स हो जाता है। अब एक बार फिर नया नारा दिया गया है—वोट चोरी, वोट चोरी!

 

अरे भाई, पूरे देश में कोई एक व्यक्ति तो सामने आए, जो यह कहे कि मेरा वोट चोरी हुआ है। जनता को मालूम है कि उसने अपना वोट किसे दिया और उसके वोट से किसे जीत मिली। जनता संतुष्ट है और उसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भरोसा है। जनता ने एक बार नहीं, दो बार नहीं, बल्कि तीन-तीन बार आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार पर विश्वास जताया है और जनादेश दिया है।

 

क्योंकि लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण है जनता का वोट, जनता का विश्वास और जनता का जनादेश। जनादेश किस दिशा में है, यह जनता का वोट तय करता है और संविधान उस जनादेश को मर्यादा देता है। लेकिन उन लोगों का क्या करें, जो जनादेश की परवाह नहीं करते और संविधान की मर्यादा को नहीं मानते? उन्हें तो सिर्फ अपनी मर्जी चाहिए। वे कहते हैं कि जो मैं कहूं, वही सही!

 

श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि ऐसे लोगों से मैं क्या शिकायत करूं? मैं तो देश की 146 करोड़ जनता से यह पूछना चाहती हूं कि बागवान ने भी न जाने कैसे-कैसे शौक पाल रखे हैं। यह देश हमारा है, यह गुलशन हमारा है, लेकिन आपने फूलों के गमलों में राहुल गांधी जैसे कांटे संभाल रखे हैं।

 

इस सियासत में तो चुनाव-वुनाव की भी कोई अहमियत नहीं रह गई है। जनादेश उनके लिए कुछ भी नहीं है। इस सियासत में तो जीत भी उनकी और पट भी उनकी! तो फिर हमने क्या बेवजह सिक्के उछाल रखे हैं?

 

मुख्य मंत्री ने कहा की अगर वे यह सोचते हैं कि जनता के वोट से बनी हुई सरकार को हटा सकते हैं और सत्ता परिवर्तन कर सकते हैं, तो वे भूल जाएं। जनता के जनादेश को इस तरह चुनौती नहीं दी जा सकती। जनता ने अपना फैसला सुना दिया है और जनता कह रही है कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे।

 

सांसद एवं कैट महामंत्री श्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने जितने भी प्रश्न उठाए हैं, उन सभी प्रश्नों का उत्तर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दायर उनकी याचिका में सिलसिलेवार दिया है। राहुल गांधी जी ने जितने सवाल उठाए थे, चुनाव आयोग ने अपने शपथपत्र में उन सभी का तथ्यों के साथ जवाब दिया है।

 

इस अराजकता को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी अभी हमारे बीच आये हैं। वे पूरे देश में पदयात्राओं के माध्यम से जनता के बीच संवाद करेंगे और जनता को बताएंगे कि राहुल गांधी जी और उनके मित्र किस प्रकार की अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

 

हमारे बीच बहुत सारे लोग बैठे हैं। मैं इस क्षेत्र के व्यापारियों का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने जिस साहस के साथ अराजकता का सामना किया है, वह सराहनीय है। अब हम अराजकता को समाप्त करके ही रहेंगे।

 

मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति देश की जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है और विपक्ष की तमाम नकारात्मक राजनीति के बावजूद हर चुनाव में जनता ने उन्हें अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि 2014 में विपक्ष ने सवाल उठाया था कि क्या चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है? लेकिन देश की जनता ने इसका जवाब देते हुए नरेंद्र मोदी जी को प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनाया।

 

उन्होंने कहा कि 2019 में भी विपक्ष और राहुल गांधी के समर्थकों ने इसी तरह सवाल उठाए कि क्या ऐसा व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बनेगा। देश की जनता ने फिर अपना स्पष्ट जनादेश दिया और भाजपा को 300 से अधिक सीटों के साथ सत्ता में वापस लाया। 2024 में भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देशवासियों ने अपना भरपूर समर्थन दिया और उन्हें लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाया।

 

उन्होंने कहा कि विपक्ष देश में रहने वाले अवैध घुसपैठियों, विशेषकर बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों के वोट न कटें, इसके लिए भी राजनीतिक साजिश करता है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी और हर बार अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास जताती रहेगी।

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण