रिपोर्ट अनमोल कुमार
मुंगेर के मुसलमानों ने साहब मलिक के साथ अपना भावनात्मक जुड़ाव दिखाया है, जिनकी लगातार मेहनत रंग ला रही है। साहब मलिक का 12 दिनों का बेदारी कारवां पूरी तरह से सफल रहा, जिसमें उन्होंने हर चौक-चौराहे, कस्बे, मोहल्ले, और टोले में जाकर लोगों को बेदारी कारवां के बारे में बताया और मुसलमानों की स्थिति के बारे में जागरूक कियासाहब मलिक ने कहा कि जनाब प्रशांत किशोर जी मुसलमानों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं, और अगर मुसलमान उनका समर्थन नहीं करेंगे, तो यह अपने आप का समर्थन नहीं करने के बराबर होगा। इसी वजह से हजरतगंज खानकाह में बेदारी कारवां का समापन हुआ और मुस्लिम समुदाय के युवाओं का जोरदार समर्थन मिला, जिससे पूरा शहर साहब मलिक जिंदाबाद, जनता का सुंदर राज, और जनसुराज जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। यह जनसुराज पार्टी के बेदारी कारवां अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य मुस्लिम समुदाय के बीच जागरूकता पैदा करना और पूरे राज्य में जन सुराज का संदेश फैलाना हैबेदारी कारवां का सफलतापूर्वक समापन के लिए जिसके लिए मोहम्मद शहाब मालिक ने खास तौर पर अपने कार्यकर्ता एवं मुंगेर के हर एक जनता को दिल से धन्यवाद दिया।












