ग़ाज़ियाबाद – विगत दिनों थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्रान्तर्गत दो बदमाशों द्वारा दिनांक 30.01.2025 को मेरठ गाजियाबाद रोड पिलर नं0 685 के पास ऑटो चालक एवं उसके साथी द्वारा बैठी सवारी से चाकू का डर दिखाकर फोन, पैसे, बैग, पर्स, ATM, Adhar, PAN Card Voter Id Card छीनने की घटना कारित की गयी थी । आज दिनांक 03.02.2025 को दौराने रूटीन चेकिंग जीडीए चौराहे पर की जा रही थी। सामने से ऑटो आता हुआ दिखायी दिया रोकने के इशारे पर ऑटो चालक व उसका साथी ऑटो लेकर भागने लगे । संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो सामने रोड पर डेड लाईन आने पर ऑटो में बेठै दो व्यक्तियो नें ऑटो से तेजी से उतर कर खेतों की तरफ भागने लगे व भागते हुए पुलिस पार्टी पर फायरिंग की व लगातार फायरिंग करने लगे आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा अपने सरकारी असलाह से बदमाश के पैरों की तरफ एक फायर किया गया जिससे एक बदमाश वही भूमि पर गिर गया तथा भाग रहे दूसरे बदमाश को करीब 50 कदम दूर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया, घायल बदमाश से उसका नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम अमित उर्फ बेस टू पुत्र आशाराम निवासी डी व्लाक आश्रम रोड नन्दग्राम थाना नन्दग्राम गाजियाबाद उम्र 24 वर्ष मूल निवासी गांव दोदलपुर थाना सकीर जिला एटा बताया। तथा दूसरे ने अपना नाम अंकित उर्फ अभिषेक उर्फ बैकर पुत्र दिलीप सिहं निवासी 647, ई ब्लाक नन्दग्राम थाना नन्दग्राम उम्र 25 वर्ष बताया। अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर , एक चाकू, एक लूट का मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद ।












