November 8, 2026 12:09 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दो दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, डीडीओ प्रज्ञा श्रीवास्तवा ने किया शुभारम्भ

गाजियाबाद। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग गाजियाबाद द्वारा जनपद स्तरीय उ०प्र० ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत दो दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन महामाया स्पोर्टस स्टेडियम गाजियाबाद में किया जा रहा है। जिसमें सभी विकास खण्डों के खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों द्वारा जनपद स्तर पर प्रतिभाग किया गया।प्रतियोगिता का उद्घाटन श्रीमती प्रज्ञा श्रीवास्तवा जिला विकास अधिकारी/ प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैलून उड़ाकर किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत ​कबड्डी, जूड़ो, कुश्ती, फुटबॉल, बॉलीबॉल, बैटमिन्टन, ऐथलेटिक्स व भारोत्तोलन विधाओं में प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। आज खेल प्रतियोगिता में ऐथलेटिक्स (दौड़ व लम्बीकूद) व कबड्डी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। ऐथलेटिक्स में 100, 200, 400, 800 मीटर दौड का आयोजन किया गया, जिसमें सीनियर, जूनियर व सब जूनियर बालक/बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। विजेता बालक-बालिका खिलाड़ियों को मैडल व प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
श्री जयपाल सिंह सागर जि.यु.क.एवं प्रा.वि.द.अधिकारी, श्री सर्वेश सिंह, श्रीमती ऋचा तिवारी, श्रीमती आशिमा गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी व दर्शक उपस्थित रहे

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण