November 7, 2026 11:59 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

विधान सभा अध्यक्ष ने पत्रकारों मीडियाकर्मियों के लिए अपने सरकारी आवास पर “चाट पार्टी “का आयोजन किया

एस एन श्याम/अनमोल कुमार

पटना।भाजपा के दिग्गज नेता और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव ने पत्रकारों मीडियाकर्मियों के लिए अपने सरकारी आवास पर “चाट पार्टी “का आयोजन किया ।
इस “चाट पार्टी”के लिए खाद्य सामग्री और कारीगर बनारस से बुलाए गए थे। इस चार्ट पार्टी में तीन फ्लेवर के गुपचुप/टमाटर चाट/कुलचे/दही बड़ा इत्यादि बेजोड़ था। स्वीट्स के रूप में खुरचन का तो कोई जोड़ भी नजर नहीं आया।
अध्यक्ष नंदकिशोर यादव जी खुद घंटे खड़े रहकर आगंतुक पत्रकारों / मीडिया कर्मियों का स्वागत किया। उनके प्राइवेट सेक्रेटरी के रूप में जाने जाने वाले बिहार भाजपा के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने पत्रकारों और मीडिया कर्मियों की आवभगत की। बिहार विधानसभा के संयुक्त निर्देशक संजय कुमार सिंह ने भी इस “चाट पार्टी “में आने वाले पत्रकारों/मीडियाकर्मियों का काफी ख्याल रखा।
पार्टी में जहां बिहार विधानसभा के शुरू होने वाले बजट सत्र को लेकर अध्यक्ष नंदकिशोर यादव जी ने पत्रकारों /मीडियाकर्मियों से अपने विचार साझा किया वही नए एवं पुरातन पत्रकारों में मीडियाकर्मियों का मिलन भी काबिले तारीफ रहा। पुराने, खुरॉट ,दमदार ,निडर और निर्भीक पत्रकार/ मीडियाकर्मियों का दीदार और दर्शन भी हुआ तो नए मीडियाकर्मियों/ सोशल मीडिया यू ट्यूबर भी चाट के नए-नए फ्लेवर का लुफ्त लेते नजर आए।
खुर्राट ,दमदार, असरदार, निर्भीक और सत्ता तथा भ्रष्ट व्यवस्था के साथ दो-दो हाथ करने वाले पत्रकारों खासकर अरुण अशेष, कन्हैया भेलारी, रवि अटल, ज्ञानेश्वर ,भुनेश्वर वात्स्यान ,कुमार निशांत, अजय कुमार, भोला प्रसाद, अरुण पांडे इत्यादि ने भी चाट पार्टी में जमकर शिरकत किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण