November 7, 2026 11:43 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

गिरदावरी कार्य में आ रही पटवारियो की समस्याओं का समाधान कराने की मांग अलवर कलेक्टर से ज्ञापन के माध्यम से की

खेतों पर ऐप नहीं करता है काम तो बिना गिरदावरी किए ही लौटना पड़ता है पटवारियो को

रैणी पटवार संघ अध्यक्ष नेमीचंद मीना के नेतृत्व मे अलवर कलेक्टर के नाम रैणी एसडीओ को सौपा ज्ञापन

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र के समस्त पटवारियों ने कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी सोनू कुमारी IAS को सोपा ज्ञापन ऑनलाइन गिरदावरी कार्य में आ रही समस्याओं को लेकर सोमवार को उप शाखा रेणी की ओर से पटवार संघ अध्यक्ष नेमीचंद मीणा के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम एसडीओ सोनू कुमारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि एप सुचारू रूप से कार्य नहीं करने से लोकेशन नहीं मिलती है और कई कई घंटे तक ऐप नहीं खुलने से पटवारियो को बिना गिरदावरी किये ही वापस लौटना पड़ता है और कुछ क्षेत्रों में तो नेटवर्क नहीं पकडता है इससे ऑनलाइन गिरदावरी कार्य ही नहीं हो पा रहा है तथा फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए किसानों ने भी अपने खेतों की (बाड) मेड के चारों तरफ कटीले तारों से बाड़ लगा रखी है जिससे खेतों के अंदर भी नहीं जा सकते है और खेत के अंदर जाए बिना लोकेशन भी नहीं ली जा सकती जिससे गिरदावरी नहीं हो पा रही है। फोन में बार-बार लोकेशन डालने पर नॉट फाउंड लिखा आ जाता है जिससे तीन-चार घंटे में फोन स्विच ऑफ हो जाता है एवं खेतों में फोन चार्ज करने की व्यवस्था नहीं होने से पटवारी को वापस निराश होकर ही आना पड़ता है।
ज्ञापन में बताया कि महिला पटवारी को भी खेतों के बीच अकेला ही जाना पड़ता है चारों तरफ बड़ी-बड़ी फसल होने के साथ भी किसी भी तरह की अनहोनी अप्रिय घटना होने की संभावनाएं भी बनी रहती हैं और सुबह से शाम तक पटवारी फील्ड में रहकर गिरदावरी कार्य करने से अन्य सारे कार्य प्रभावित हो रहे हैं जिससे काश्तकार बार-बार फोन करते है तथा उच्च अधिकारियों को भी शिकायत करते हैं ।
ज्यादातर पटवारी के पास दो-तीन पटवार मंडलों का चार्ज भी है कार्यभार अधिक होने से भी गिरदावरी कार्य समय पर तो संभव ही नहीं है फील्ड में पटवारी की ओर से उच्च अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान गिरदावरी कार्य किया जाकर मौके पर समस्याओं से अवगत भी करवाया जा चुका है पटवार संघ ने गिरदावरी के कार्य में समस्या के समाधान की मांग की है।
इस दौरान पटवार संघ अध्यक्ष नेमीचंद मीणा पटवारी वेद प्रकाश नेतराम अमर सिंह सुनील लक्ष्मी शकुंतला मधुबाला लोकेश के अलावा अन्य कई पटवारी मौजूद रहे।
मिडिया को यह सारी जानकारी रैणी पटवार संघ अध्यक्ष नेमीचंद मीना के द्वारा दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण