रामदरबार , कृष्ण दरबार , शिव परिवार सहित दुर्गा माता की प्रतिमा की कराई गई स्थापना
सोमवार को रातभर हुआ शंकर भगवान का ब्यावला कार्यक्रम
रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,
अलवर के राजगढ-लक्षमणगढ क्षेत्र से 2023 मे भाजपा विधायक प्रत्याशी रहे बन्नाराम मीना ने सोमवार को बहुत ही अति सुन्दर मन्दिर की स्थापना राजगढ-अलवर हाई वे पर बुर्जा बाई पास पर तुषार प्रोपर्टीज कार्यालय पर भव्य मन्दिर का उद्घाटन कराया गया।
उद्घाटन महन्त प्रकाश दास महाराज ने व अनेक गणमान्य भक्तो के द्वारा कराया गया और इस दौरान हजारो महिलाओ ने अपने सिर पर कलश रखकर परिक्रमा भक्ति भाव गीत संगीत गाकर दी और राजगढ-लक्षमणगढ क्षेत्र के अपने असंख्य कार्यकर्ताओ के साथ व अपनी धर्म पत्नी संतोष मीना के साथ यज्ञ आहुति दी और सभी ने सामुहिक भोजन मिल बैठकर पंगत मे किया।
मिडिया को बन्नाराम मीना ने बताया कि सोमवार को रातभर महादेव बाबा का ब्यावला कार्यक्रम चलता रहेगा।
इस तरह से सोमवार को बुर्जा बाई पास तुषार प्रोपर्टीज पर सारे दिन मन्दिर मे मेला सा ही लगा रहा साथ ही मीना ने बताया कि इस नये स्थापित मन्दिर मे राम दरबार व कृष्ण दरबार और शिव परिवार एवं हनुमान जी महाराज व दुर्गा माताजी सहित अनेको भगवान की मूर्ति स्थापित कराई गई है और आमजन मन्दिर मे आकर भगवान के ढोक लगाकर अपनी मन्नत मांग सके।
मिडिया को यह सारी जानकारी बन्नाराम मीना (भाजपा विधायक प्रत्याशी -2023 ) के द्वारा दी गई है।












