परीक्षा हेतु जारी निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाएं: जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा
अफवाहों का त्वरित कार्यवाही करते हुए खण्डन किया जाएं: जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा
परीक्षा को निष्पक्ष, नकल विहीन एवं शांन्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करना सुनिश्चित किया जाएं: जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा
गाजियाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ०प्र०, प्रयागराज द्वारा आयोजित वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं के सफल संचालन हेतु राजकीय कन्या इन्टर कालिज विजयनगर गाजियाबाद में जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा की अध्यक्षता में केन्द्र व्यवस्थापक, बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा ने कहा कि निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाएं। उन्होने कहा कि यदि इस दौरान किसी भी प्रकार का कोई अफवाह संज्ञान में आती है तो त्वरित कार्यवाही करते हुए उसका खण्डन किया जाएं। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी एवं परीक्षक को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएं। सभी लोगों आपसी समन्वय बनाते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, नकल विहीन एवं शांन्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक के दौरान बताया गया कि की वर्ष 2025 की परीक्षा हेतु हाईस्कूल में बालक-14519 बालिका- 14086 योग-28605 व इन्टरमीडिएट में बालक-12773 बालिका- 12014 योग-24787 अभ्यर्थी हैं। कहा कि नोडल अधिकारी श्री रणविजय सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन, सहायक प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक, पुलिस विभाग नोडल अधिकारी अपर पुलिस उपायुक्त (प्रोटोकॉल), जोनल मजिस्ट्रेट – 07, सैक्टर मजिस्ट्रेट-20, सचल दल शिक्षा विभाग द्वारा:- 06, स्टेटिक मजिस्ट्रेट:- 66, केन्द्र व्यवस्थापक- 66, वाहय केन्द्र व्यवस्थापक- 66 एवं कक्ष निरीक्षक-3062 रहेंगे। इसके साथ ही जनपद स्तरीय कन्ट्रोल रूम कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, गाजियाबाद में बनाया गया है।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि शासन/विभाग से प्राप्त निर्देशों का भलीभाँति अध्ययन एवं अक्षरशः अनुपालन हो। परीक्षा केन्द्र पर आवश्यक भौतिक सुविधाओं की व्यवस्था यथा वायस रिकार्डर युक्त सी०सी०टी०वी०कैमरा, बिजली, जनरेटर / इनवर्टर, तथा 300 एमबीपीएस नेट हो। पृथक से स्ट्रांग रूम व्यवस्था एवं पुलिस गार्ड द्वारा सुरक्षा हो। केन्द्र व्यवस्थापक, बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट 01 घण्टा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होकर दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे। शिक्षक / कर्मचारीयों के मोबाइल / इलेक्ट्रानिक गजट रखने हेतु परीक्षा केन्द्र के मेन गेट के पास एक बाक्स की व्यवस्था की जाएं। सभी कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएं। इस दौरान बताया गया कि शासनादेश के क्रम में बोर्ड परीक्षा 2025 के सफल संचालन हेतु सेक्टर / स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापक / वाहय केन्द्र व्यवस्थापक / कक्ष निरीक्षकों के कार्यों एवं दायित्वों का एस०ओ०पी० (“क्या करें” तथा “क्या न कर) के निर्देश का अक्षरशः अनुपालन करेंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीएम ई श्री रणविजय सिंह, एडीसीपी प्रोटोकॉल, जिला विद्यालय निरीक्षक, एसडीएम सदर सहित परीक्षा से सम्बंधित सभी अधिकारी/प्रधानाध्यापक सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।












