November 7, 2026 11:35 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नारी शक्ति के सम्मान को प्रतिष्ठित करने बाला संग्रह है एहसासों की नर्म दूब

–– डॉ विशाल लक्ष्मीकांत शुक्ल,

एटा। मध्य प्रदेश में महाकाल की नगरी उज्जैन में इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट फेमस एस्ट्रोलॉजर प्रोफेसर डॉ विशाल लक्ष्मीकांत शुक्ल ने कहा है कि-उत्तर प्रदेश के सीनियर जर्नलिस्ट राजू उपाध्याय द्वारा रचित संग्रह एहसासों की नर्म दूब नारी शक्ति जो आदि शक्ति की प्रतीक है उसकी मान मर्यादा और सम्मान को प्रतिष्ठित करता है। इस किताब के रचयिता ने प्रेम और स्त्री को सम्मानजनक ढंग से शब्दांकित किया है। उन्होंने आगे कहा गागर में सागर भरके उन्होंने एहसासों/अनुभूतियों को चित्रित किया है।
उन्होंने कहा नारी सामाजिक सरंचना/संस्कारों का केंद्रीय आधार है जिससे प्रेरित होकर हम सबका जीवन आगे बढ़ता है। संग्रह पहली नजर में प्रेम स्त्री अस्मिता को निर्मलता के साथ अभिव्यक्त करता है। संग्रह में समावेश आलेख और कविताएं सुंदर और सुघड़ है ।
डा शुक्ल मध्य प्रदेश के जाने माने ज्योतिर्विद हैं इस विषय पर पी एच डी कर अंतराष्ट्रीय स्तर का गोल्ड मेडल हासिल किया है। कृति के रचनाकार राजू उपाध्याय ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान जब अभी हाल में वर्ल्ड बुक फेयर में लॉन्च की गई पुस्तक की प्रति डा शुक्ल को भेट की तब उन्होंने इस पर यह उत्साही प्रतिक्रिया देते हुए यह उद्वोधन दिया ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण