पवन जमशेदपुर में भोजपुरी फिल्म कालमाटी की शूटिंग करेंगे. वे मंगलवार को एक एलबम के निर्माता निदेशक बदरी झा के स्टूडियो में पहुंचे थे.
इस गाने के बाद रातों रात बन गये थे स्टारजानकारी के मुताबिक पवन सिंह के पास मुंबई के लोखंडवाला में शानदार फ्लैट है. उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी बेहद शौक है. यूं तो पवन सिंह ने साल 1997 में ही अपने करियर की शुरुआत कर ली थी. लेकिन साल 2008 से पहले तक उन्हें उतनी पॉपुलारिटी नहीं मिल सकी थी. एलबम ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाना हिट करने के बाद वे रातों रात स्टार बन गये थे. इसके बाद तो वे हर घर में छा गये.गौरतलब है कि पवन सिंह भोजपुरी के सबसे बड़े सुपर स्टार में से एक हैं. उन्होंने महज 11 साल की उम्र में पहला गाना गाया था. साल 1997 में उन्होंने पहला एलबम ओढनिया वाली बनाया था. इसके बाद पवन सिंह ने कई सालों तक संघर्ष किया. उनका जन्म बिहार के आरा जिले हुआ था. filmik.in की रिपोर्ट्स की मानें तो 4.8 से 5 मिलयन डॉलर प्रोपर्टी के मालिक हैं. एक फिल्म के लिए वे 40 से 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं.












