आभा वर्मा
आज दिनांक 13 फरवरी को बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा की अध्यक्षता में गांधीनगर शिव मंदिर प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया,, बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा, समिति के संयोजक विनोद राम, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रितु सिंह, महिला मोर्चा की संयोजक पवित्र पांडे, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सूरज ओझा के नेतृत्व में विभिन्न बस्तियों में धरना प्रदर्शन और बैठक का आयोजन 11 जनवरी से क्रमबद्ध 19 पंचायत के 113 गांव एवं रेलवे क्षेत्र की 33 बस्तियां के विभिन्न बस्तियों में बागबेड़ा ग्रामीण जला पूर्ति योजना को धरातल पर उतरने एवं बागबेड़ा को नगर परिषद बनाने की मांग को लेकर विभिन्न बस्तियों में धरना प्रदर्शन एवं अन्य माध्यमों से जनसंपर्क समिति के द्वारा चलाया जा रहा है,, जमशेदपुर से दिल्ली पदयात्रा कर लोकसभा का घेराव करने के लिए विभिन्न बस्तियों से 1 से 2 लोगों का नाम स्वेच्छा से लिया जा रहा है, जिसमें आधार कार्ड और शपथ पत्र भरवा कर चयन किया जा रहा है, अभी तक 13 सदस्यों ने अपने खर्चे से पदयात्रा में शामिल होने का रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें प्रमुख रूप से बागबेडा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा, समिति के संयोजक विनोद राम, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रितु सिंह , महिला मोर्चा की संयोजक पवित्र पांडे, चतुर्भुज सिंह, दीपक डांगी, प्रमिला देवी, सुशीला देवी, मुकेश कुमार यादव, सुनीता तिवारी, शशि भूषण सिंह, सनी कुमार, अंकित कुमार प्रमुख है,, विभिन्न बस्तियों में अत्यंत गरीब परिवार रहते हैं, जो रोज खाने और कमाने वाले हैं, वह सभी लोग पदयात्रा में जाने को तैयार है, जिनका रोजगार कुली, दिहाड़ी, मजदूरी, ठेला वाले, कुमचा, वाले गरीब लोग हैं जो रोज कमाते हैं और रोज खाते हैं, ऐसे लोगों के लिए समिति के संयोजक विनोद राम महिला मोर्चा की संयोजक श्रीमती पवित्र पांडे, दीपक डांगी, शशि कुमार सिंह, चतुर्भुज सिंह, ने कहा जो लोग पदयात्रा में जिस बस्ती से जाएंगे, उस बस्ती के लोग उनके परिवार का भरण पोषण एवं , पदयात्री का भोजन पानी का खर्च उठाएंगे,, पानी के बूंद-बूंद को तरस रही महिलाओं ने जोर देकर कहा सुबोध झा आप बागबेड़ा नगर परिषद या जुगसलाई नगर पालिका में शामिल करवा कर हम लोगों को मौलिक सुख सुविधा उपलब्ध कराऐ,, आप जो भी निर्णय लेगे हम सब आपके साथ हैं, ग्राम वासियों ने कहा इस बार आर पार की लड़ाई होगी, दिल्ली पदयात्रा करने से पहले टाटा स्टील जुस्को के पदाधिकारी का पानी का कनेक्शन काटा जाए, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के घरों का पानी का कनेक्शन काटा जाए, और सरकार का हुक्का पानी बंद करने के लिए हम सभी लोगों को टाटानगर स्टेशन से चलने वाली सभी रूटों के ट्रेनों को रोका जाए, और सभी रेल पटरी को जाम किया जाए, बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने रेल रोकने का निर्णय का समर्थन किया, सुबोध झा ने कहा सभी बस्तियों में जनसंपर्क कर बड़ी बैठक बुलाकर रेल पटरी को जाम करने की तिथि की घोषणा की जाएगी, सुबोध झा ने कहा न्यायालय में भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है न्यायालय में तारीख पर तारीख दिया जा रहा है और भ्रष्टाचार्यों को सह मिल रहा है, बागबेड़ा ग्रामीण जला पूर्ति योजना हो या बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना हो दोनों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गई है, जनता को पानी भी नहीं मिला और योजना ध्वस्त हो रही है, विभाग और सरकार तारीख पर तारीख दे रही है, भारत सरकार के जल जीवन मिशन के तहत दोनों योजनाएं चल रही है बैग बाद ग्रामीण जिला पूर्ति योजना के लिए 50 करोड़ 58 लाख की स्वीकृति हुई है प्रीति इंटरप्राइजेज कार्य को कर रही है, बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट के लिए एक करोड़ 88 लाख 69710 बसंत सिंह एंड संस कंपनी को कार्य करने के लिए मिला है जो आधा अधूरा पड़ा हुआ है, सुबोध झा ने कहा भारत सरकार के फंड का भी गण हो गया, इससे पहले बागबेड़ा ग्रामीण जिला पूर्ति योजना को पूरा करने के लिए 237 करोड़ 21 लाख रूपया की सुकृति हुई थी, जिसमें वर्ल्ड बैंक का 50% केंद्र सरकार का 33% राज्य सरकार का 16 परसेंट और जनता की भागीदारी एक परसेंट 450 रुपया और 225 रुपए कर कर के 4 करोड़ 50 लख रुपए जमा किए गए थे, जिस पैसे का पहले ही गण हो चुका है सूचना के अधिकार के तहत जवाब नहीं दिया जा रहा है ना न्यायालय में सही रूप से जवाब दिया जा रहा है इन सभी पैसों का पहले ही बंदर बांट हो चुका है, राज्य सूचना आयोग में भी यह मामला चल रहा है, फिल्टर प्लांट के लिए 2163000 का पहले ही गमन हुआ है सभी मामलाएं झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर में दायर की गई है, आज के बैठक में प्रमुख रूप से सुनील कुमार सिंह, चतुर्भुज सिंह,शशि सिंह, मीना देवी, सुशीला देवी, संगीता शर्मा, सरिता शर्मा, रीता डांगी, वसंत डांगी, राजू शर्मा, उपेंद्र शर्मा, अखिलेश मिश्रा, रितेश प्रसाद, अविनाश कुमार, निरंजन कुमार, पवित्र पांडे, रितु सिंह, विनोद राम, हरि ओम शर्मा,रूपेश कुमार, अकलू चौधरी, मीनू चौधरी राजेश प्रसाद, दीपक डांगी सुमित कुमार अखिल कुमार एवं अन्य ग्रामवासी काफी संख्या में उपस्थित थे,












