भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ परिक्रमा मे बन्नाराम मीना को घोडी पर बैठाकर किया ग्राम वासियो ने स्वागत सम्मान
रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,
अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र के जामडोली गांव मे मंगलवार को भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ इस दौरान हजारो महिलाओ ने अपने सिर पर कलश रखकर भजन कीर्तन गीत गाते हुए डीजे की धुन पर परिक्रमा की तथा पुरुष व बच्चो ने भी परिक्रमा मे बढ़चढ़कर भाग लिया।इस अवसर पर जामडोली ग्राम वासियो ने बन्नाराम मीना (भाजपा विधायक प्रत्याशी) को भी आमन्त्रित किया तो जैसे ही बन्नाराम मीना भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की परिक्रमा मे शामिल हुआ तो ग्रामीणो ने बन्नाराम मीना को भी घोड़ी पर बैठाकर गांव के परिक्रमा दिलाई और फूल मालाओ से व साफा बांधकर जोरदार स्वागत सत्कार किया। भाजपा प्रत्याशी बन्नाराम मीना ने जामडोली में राधा कृष्ण मंदिर से 11 कुण्डीय रूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की विशाल कलश यात्रा का शुभारंभ किया व कुण्डाल धाम पर श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ आरती में सम्मिलित हुए तथा श्री हनुमान जी महाराज के ढोक लगाकर आशीर्वाद लिया। बन्नाराम ने भी इस स्वागत सत्कार से सभी गाँव के सभी पंच पटेल व सभी गणमान्य नागरिको को बहुत बहुत धन्यवाद देते हुए सभी ग्राम वासियो का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित कर सभी का अहसानमंद रहने की बात बताई।












