November 7, 2026 10:53 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

हिरनोटी गांव को पंचायत मुख्यालय बनवाने के लिए लपाला , हिरनोटी और शाहीबाबाद के ग्रामीणो ने रैणी तहसीलदार को ज्ञापन सौपा

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना

अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र की वर्तमान मे पाडा पंचायत के हिरनोटी गांव और लपाला गांव व शाहीबाबाद गांव के ग्रामीण लोगो ने रैणी उपखण्ड अधिकारी के नाम रैणी तहसीलदार कैलाश चन्द मेहरा को ज्ञापन सौंपकर बताया है कि हिरनोटी गांव को पंचायत मुख्यालय बनाया जावे क्योंकि हिरनोटी गांव से वर्तमान पंचायत मुख्यालय पाडा 4 किलोमीटर की दूरी पर है इसलिए वृद्ध व आमजन को आने जाने मे बहुत परेशानी आती है तथा वोटिंग के समय भी हिरनोटी गांव के 1400 वोट मे से 300 वोटिंग ही करते है क्योंकि कई बार लडाई झगडा होने की वजह से भी री – पोलिंग भी होती है इसलिए हिरनोटी – लपाला – शाहीबाबाद तीनो ही राजस्व ग्रामो को मिलाकर एक पंचायत बताया जावे और हिरनोटी को पंचायत मुख्यालय बना दिया जावे क्योंकि हिरनोटी गांव लपाला व शाहीबाबाद के मध्य मे दोनो के ही बिल्कुल नजदीक स्थित है इसलिए लपाला और शाहीबाबाद दोनो के लिए ही उपर्युक्त रहेगा। 2011 की जनगणना के अनुसार लपाला गांव की कुल जनसंख्या1614 है व हिरनोटी की 1496 है और शाहीबाबाद की 398 है इस तरह से इन तीनो गांवो की ग्राम कुल 3508 बनती है जो अब वर्तमान मे तो 5500 के लगभग हो गई होगी इसलिए हिरनोटी गांव को अलग से पंचायत मुख्यालय बनवाने की कृपा करे ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण