November 7, 2026 2:56 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

28 फरवरी को मुंगेर में योगा खेल खेलों इंडिया यूथ गेम्स -2025 के लिए होगा सेलेक्शन

रिपोर्ट अनमोल कुमार

योगा खेल में मुंगेर के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल कॉलेज के बालक एवं बालिका खिलाड़ी इसमें भाग ले सकते हैं

खेलों इंडिया यूथ गेम्स -2025 योगा खेल के लिए बिहार टीम सलेक्शन ट्रायल में भाग लेने वाले मुंगेर के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा – हरिमोहन सिंह

खेल खेलों इंडिया यूथ नेशनल गेम्स -2025 प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार स्टेट योगा बालक एवं बालिका टीम के सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने के लिए मुंगेर के बालक एवं बालिका योगा खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रायल मुंगेर डिस्ट्रिक्ट योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2025 को इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में दिन के 02:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। ये जानकारी मुंगेर डिस्ट्रिक्ट योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सेक्रेट्री सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ने दी। उन्होंने बताया है इस खेल खेलों इंडिया यूथ गेम्स -2025 प्रतियोगिता के तहत् योगा बिहार टीम के सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने हेतु मुंगेर के प्रतिभाशाली योगा बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा । इसमें मुंगेर जिले के सभी प्राईवेट एवं सरकारी स्कूल व कॉलेज के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। सभी खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं उसकी छायाप्रति और पासपोर्ट साईज का फोटोग्राफ लेकर आएंगे। अधिक जानकारी के लिए मुंगेर डिस्ट्रिक्ट योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन , आर्ट कल्चर एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के गणमान्य पदाधिकारीगण से मोबाइल नंबर 9123142461 पर संपर्क किया जा सकता है ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण