बुरहानपुर नि.प्र.- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर में नवागत पदस्थ व्यव्हार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड / सचिव प्रेमदीप सांकला जिला विधिक सेवा प्राधिकारण बुरहानपुर से पेरालिगल वोलेनटियरो ने की सौंजन्य भेंट व् किया भावभीना स्वागत l इस अवसर पर श्री प्रेमदीप सांकला ने उपस्थित पेरालिगल वोलेनटियर सर्व श्री महेंद्र जैन , डॉ फौजिया सोडावाला , डॉ अशोक गुप्ता , डॉ किरण सिंह , सुमेरा अली , अलमास खान से कहा की माननीय राष्ट्रिय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत जनहीत में चलाए जाने वाली योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे उस आवश्यक पात्र धारी को प्राप्त हो जो इसका वास्तविक पात्रधारी हो और यही उदेश्य माननीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर का है जिसकी पूर्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को एवं हम सभी को मिलकर बुरहानपुर में पूरी करना है l इस अवसर पर विशेष रूप से जिला विधिक सहायता अधिकारी जयदेव माणिक भी उपस्थित थे l












