November 7, 2026 12:39 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

आबकारी विभाग ई—लॉटरी के माध्यम से करेगा 06 मार्च को दुकानों का आवंटन

जिलाधिकारी महोदय ने दिये बडी स्क्रीन पर डिस्प्ले कराने, सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाने, कानून एवं ट्रैफिक सम्बन्धी व्यवस्थाओं के आवश्यक दिशा—निर्देश

गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद के नेहरू नगर, गाजियाबाद स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय, ऑडिटोरियम में आबकारी विभाग द्वारा 06 मार्च 2025 को ई—लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन कराया जायेगा, जिसके मद्देनजर जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा द्वारा ऑडिटोरियम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा ई-लॉटरी के दृष्टिगत पूरी प्रक्रिया को बड़े स्क्रीन पर डिस्प्ले कराने, सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाने, कानून-व्यवस्था एवं ट्रैफिक सम्बन्धी आवश्यक दिशा—निर्देश दिये गए।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि 06 मार्च 2025 को जनपद में आबकारी विभाग 463 दुकानों का ई—लॉटरी के माध्यम से आवंटन करायेगा। जिसमें श्री अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन पर्यवेक्षक के रूप में ​उपस्थित रहना प्रस्तावित है। इनके साथ ही जनपद की जिला स्तरीय चयन समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, जिला आबकारी अधिकारी सचिव व पुलिस विभाग से एडीसीपी स्तरीय व आबकारी आयुक्त द्वारा राजपत्रित अधिकारी सदस्य के रूप में उपस्थित रहेंगे।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि ई—लॉटरी के माध्यम से 214 दुकानें देशी शराब, 192 कम्पोजिट शॉप, 43 मॉडल शॉप, 14 भांग की दुकानें है। इस प्रकार कुल 463 दुकानें आवंटित होनी है, इन दुकानों हेतु कुल 12042 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 05 आवेदन असफल रहे। ई—लॉटरी हेतु वर्तमान में 12037 आवेदन हैं।
निरीक्षण के दौरान मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री रणविजय सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर श्री गम्भीर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व श्री सौरभ भट्ट, अपर नगर आयुक्त श्री अरूण कुमार, एडीसीपी ट्रैफिक एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री संजय सिंह सहित एन.आई.सी., पुलिस तथा आबकारी विभाग अधिकारीगण उपस्थित थे

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण