गाजियाबाद 06 मार्च, 2025
प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग द्वारा प्रदेश के बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए जर्मनी, जापान एवं इजरायल में रोजगार के सुनहरे अवसर उपलब्ध करा रहा है। जर्मनी हेतु 1000 नर्स एवं 250 सहायक नर्स के पद की रिक्ति उपलब्ध है जिनका वेतन प्रतिमाह लगभग रूपये 2,25,000 से लेकर 2,29,000 तक है। इजरायल एवं जापान में कार्य करने के इच्छुक अभ्यर्थियों हेतु लगभग 5050 केयरगिवर के पद उपलब्ध है जिसमें वेतन प्रतिमाह लगभग रू0 1,42,000 से 1,90,000 तक है।
इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग की वेबसाईट rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर 155330 पर भी संपर्क कर सकते है। उपरोक्त विषय में अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी राजनगर कलैक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजियाबाद से भी संपर्क कर सकते हैंl












