November 7, 2026 12:15 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

रैणी नगरपालिका मंडल कार्यालय पर किसान रजिस्ट्रेशन कैम्प आयोजित हो रहा है गुरुवार से शनिवार तक

पटवारी हल्का रैणी बी के काश्तकारो के खसरे शोफ्टवेयर पर शो नही होने के कारण गुरुवार को नही हो सका रजिस्ट्रेशन

कुल 170 किसानो के रजिस्ट्रेशन हुए गुरुवार को रैणी नपा मुख्यालय पर

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना

अलवर के रैणी-उपखंड मुख्यालय पर स्थित नगरपालिका मंडल कार्यालय पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार रैणी एसडीओ के निर्देशन मे गुरुवार से शनिवार तक तीन दिवसीय फार्मर रजिस्ट्रेशन कैम्प आयोजित किया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को पटवारी हल्का रैणी – बी के एक भी काश्तकार का खसरा नम्बर शोफ्टवेयर पर ऑनलाइन शो नही हुआ इसलिए रैणी बी पटवारी हल्का के एक भी किसान का रजिस्ट्रेशन नही हो पाया इस बात की सूचना कैम्प मे मौजूद राजस्व विभाग के अधिकारियो ने तुरंत ही रैणी तहसीलदार कैलाश चन्द मेहरा को दी और तहसीलदार ने मेहरा ने यह सूचना तुरंत ही जिला कार्यालय मे भिजवा दी गई लेकिन गुरुवार को कैम्प का समय पूरा होने तक रैणी बी हल्का के खसरे नम्बर शो नही हो सके।रैणी नपा के कार्मिको ने मिडिया को जानकारी दी है कि गुरुवार को किसान रजिस्ट्रेशन कैंप मे कुल 170 किसानो के रजिस्ट्रेशन हुए है और यह शिविर लगाकर तीन दिन तक गुरुवार से शनिवार तक चलता ही रहेगा इसलिए ज्यादा से ज्यादा किसान भाई कैम्प मे आकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करे जिससे भविष्य मे इससे सम्बन्धित योजनाओ का लाभ ले सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण