November 7, 2026 12:15 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दाम कम दवाई उत्तम- रवि शंकर प्रसाद

पटना। जन औषधि दिवस IGIMS कैंपस पटना में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्ष रोपण एवं उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रवि शंकर प्रसाद, माo सांसद,पूर्व केंद्रीय मंत्री, डॉ संजीव चौरसिया,दीघा विधायक,पद्मश्री बिमल जैन, महासचिव,दधीचि देहदान समिति बिहार,डॉ विभूति प्रसन्न सिन्हा,उपनिदेशक,डॉ मनीष मंडल,अधीक्षक,IGMIS केंद्र संचालक श्री पवन केजरीवाल, नोडल ऑफिसर श्री संदीप कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधन करते हुआ मा सांसद जी ने कहा कि जन औषधि केंद्रों के माध्यम से जीवन रक्षक एवं आवश्यक दवाएं 50- से 90% तक कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही है जिससे जनमानस को काफी राहत मिल रही है। IGIMS उपनिदेशक जी ने उपस्थित लोगों को कहा सस्ती दवाएं समाज के हर वर्ग के लिए जरूरी हैं। जन औषधि स्टोर पर 2000 से ज्यादा दवाइयां उपलब्ध हैं एवं जन औषधि स्टोर के महत्व के बारे में बताया एवं दावा बहुत ही उपयोगी है इसकी विस्तृत चर्चा भी गई।
कार्यक्रम के बाद माननीय सभी लोगों ने IGIMS जन औषधि केंद्र पर जाकर लाभार्थी से मिले एवं सांसद जी ने जन औषधि दवा भी अपने उपयोग अनुसार खरीदा। इस अवसर पर अरुण,सत्यमूर्ति,आनंद प्रधान,मनीष कुमार एवं मरीज, लाभार्थी की उपस्थिति महत्वपूर्ण थी।
कार्यक्रम का संचालन वरीय सदस्य श्री संजीव यादव जी ने किया।
कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रीयगान से किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण