10 दिव्यांग महिलाओं एवं दिव्यांग महिलाओं के उत्थान हेतु कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित
श्री अभिनव गोपाल द्वारा दिव्यांग महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रेरणादायक शब्द कहे एव महिलाओं के सशक्तीकरण होने की सराहना की
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दुर्गावती सभागार विकास भवन में नींव शक्ति संस्था एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांग महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में गाजियाबाद दिव्य नारी पुरस्कार 2025 समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 10 दिव्यांग महिलाओं एवं दिव्यांग महिलाओं के उत्थान हेतु कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वाली महिलाएं ममता, रेखा, मेहराज,रूपा शर्मा, बुलबुल, नीतू, मनीषा, पुष्पा तेवतिया, अमिता कंबोज, और श्वेता को गाजियाबाद दिव्य नारी पुरस्कार मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल, श्री आनंद बल्लभ खुल्बै सचिव नींव शक्ति संस्था एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्री सुधीर कुमार जी के द्वारा दिया गया। सम्मान समारोह में श्रीमती हिमांशी, डॉक्टर बबीता,डॉक्टर पूनम शर्मा, वाणी, ज्योति, आशा, मोहिनी बी सैमसन एवं नींवशक्ति संस्था की ओर से रोहित कुशवाहा, दिव्या दुबे एवं रिचा बल्लभ अध्यक्षा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया एवं सभी अतिथिगण एवं सम्मानित महिलाओं का धन्यवाद किया गया। श्री अभिनव गोपाल जी द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु दिव्यांग महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रेरणादायक शब्द के कह गए एवं उन महिलाओं के सशक्तीकरण की यात्रा की सराहना की। दिव्यांग महिलाओं की इस सशक्तिकरण की यात्रा से सभी जन को शिक्षा प्रेरणा लेने के लिए कहा












