November 6, 2026 11:52 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पटना में ‘सच टॉक’ का भव्य उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और सांसद मनोज

  • तिवारी बोले – मनीष कश्यप ने डिजिटल पत्रकारिता में रचा इतिहास

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी में डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘सच टॉक’ के कार्यालय का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और भाजपा सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी मृदुल ने फीता काटकर चैनल की शुरुआत की।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा,
“मनीष कश्यप ने बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश की डिजिटल पत्रकारिता में बड़ा मुकाम स्थापित किया है। उन्होंने सच के बल पर लोगों की आवाज उठाई है और उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता सराहनीय है।”

वहीं, सांसद मनोज तिवारी ने कहा,
“मनीष कश्यप ने पत्रकारिता के क्षेत्र में जो नाम कमाया है, वह युवाओं के लिए प्रेरणा है। सच की ताकत से उन्होंने आम जनता के मुद्दों को राष्ट्रीय पटल तक पहुंचाया है।”

एमएलसी जीवन कुमार ने इस अवसर पर कहा,
“मनीष कश्यप की पत्रकारिता में सच्चाई और निडरता झलकती है। उन्होंने आम जनता की आवाज को सशक्त रूप से उठाया है और डिजिटल मीडिया में नई पहचान बनाई है।”

जदयू एमएलसी राधाचरण सेठ ने कहा,
“पत्रकारिता का असली मकसद जनता के हक की लड़ाई लड़ना है, और मनीष कश्यप ने इसे बखूबी निभाया है। उनकी निष्पक्ष रिपोर्टिंग ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर किया है।”

भाजपा विधायक विनय बिहारी ने भी मनीष कश्यप की सराहना करते हुए कहा,
“मनीष कश्यप ने अपने साहसिक और ईमानदार पत्रकारिता से न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपनी पत्रकारिता से यह साबित कर दिया कि सच बोलने की ताकत सबसे बड़ी होती है।”

युवराज सुधीर सिंह ने कहा,
“मनीष कश्यप बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उनकी पत्रकारिता न केवल सच्चाई को सामने लाती है, बल्कि समाज के विकास में भी योगदान देती है। वह बिहार के भविष्य हैं।”

गायक गुंजन सिंह ने कहा,
“मनीष कश्यप जैसे पत्रकार समाज के लिए जरूरी हैं। उन्होंने बिहार की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है और लोगों के हक की लड़ाई लड़ी है। वह बिहार के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने मनीष कश्यप की सराहना करते हुए कहा,
“बिहार को ऐसे युवा पत्रकारों की जरूरत है जो निडर होकर सच बोलें। मनीष कश्यप ने डिजिटल मीडिया के माध्यम से जो प्रभाव डाला है, वह काबिले तारीफ है। वह बिहार का भविष्य हैं।”

इस अवसर पर सच टॉक के फाउंडर चर्चित पत्रकार और यूट्यूबर मनीष कश्यप और सच टॉक के मैनेजिंग डायरेक्टर मनी द्विवेदी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया।

साथ ही सच टॉक टीम के वरिष्ठ पत्रकार अनूप नारायण सिंह, विकास रंजन, सुधांशु शेखर, विष्णु पांडे, रितेश चंद्र, ज्ञान और पूरी टीम ने अतिथियों का अभिनंदन किया और इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बने।

कार्यक्रम में विधायक उमाकांत सिंह, जदयू नेता धीरज कुशवाहा, पूर्व सांसद महबूब अली कैसर, चर्चित आईपीएस विकास वैभव, लोजपा के प्रदेश महासचिव रंजन कुमार सिंह, हम सेक्युलर के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण, गायिका आदिति राज, समाजसेवी वीणा मानवी, गीतकार पवन पांडे, कॉमेडियन जेपी यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एम बी एस फिल्म टीम के अनिकेत रंजन, विशाल राय, विकास कुमार किशोर सहित अन्य प्रमुख हस्तियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। उद्घाटन समारोह के दौरान सभी अतिथियों ने सच टॉक के उज्जवल भविष्य की कामना की और डिजिटल मीडिया में इसकी प्रभावशाली भूमिका की सराहना की।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण