November 6, 2026 11:26 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

होली में किया हुड़दंग तो पुलिस करेगी तंग

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। सामाजिक सौहार्द एवं रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण सामाजिक समरसता के साथ मनाएं ।सड़कों पर हुड़दंग करते पकड़े जाने पर हुल्लड़वाजों को जेल भेजा जाएगा। बाइकर्स के बाइक जप्त कर उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा ।
सीसीटीवी के जरिए हुड़दगियों पर पुलिस की निगाह रहेगी ।उनके खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर वे जहां कहीं भी छिपेंगे पुलिस उनका गरदन दबोचेगी। अगमकुआं थाना शांति समिति की बैठक में अगम कुआं के थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।
थानाध्यक्ष सिंह ने बताया कि किसी भी कीमत पर डीजे नहीं बजेगा। भोजपुरी गाना के बजाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि वह भी अपने-अपने मोहल्ले /इलाके में सक्रिय रहे। किसी प्रकार की सूचना उन्हें सीधे मोबाइल पर दे तत्काल कार्रवाई होगी।
इस बैठक में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं भारतीय खाद्य निगम के पूर्व क्षेत्रीय पर प्रबंधक ज्ञानचंद यादव, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन श्याम नाथ सिंह एवं वरीय वार्डन अरुण कुमार ,कांग्रेस नेता मिथिलेश कुमार सिंह ,भाजपा नेता हीरा सिंह ,संजीव कुमार उर्फ जय हिंद एवं मुन्ना कुमार इत्यादि ने भाग लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal