November 6, 2026 10:06 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पत्रकार की निर्मम हत्या के विरोध में जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित सौपा ज्ञापन


संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला (बलरामपुर)
प्रदेश के सीतापुर जनपद में एक प्रतिष्टित दैनिक अखबार के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या को लेकर उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त एसोसिएशन इकाई उतरौला मे जिला अध्यक्ष आलोक कुमार एवं उतरौला तहसील अध्यक्ष नूर मोहम्मद, तहसील महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी उतरौला अवधेश कुमार को सौंप कर कार्यवाही की माँग की। बतादें कि सीतापुर के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या को लेकर उत्तर प्रदेश जिला मान्यता पत्रकार एसोसिएशन इकाई उतरौला ने मंगलवार को दोपहर 12 बजे उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मृतक पत्रकार के परिवार को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, हत्यारो एवं साजिश में शामिल लोगों के विरुद्ध त्वरित कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाय,पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान की जाए, परिवार में आश्रित को राजकीय सेवा में लेकर आजीविका सुनिश्चित की जाए, पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक उच्चस्तरीय समिति गठित हो जिसमें उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त एसोसिएशन इकाई उतरौला भी भागीदारी हो तथा समिति की रिपोर्ट के आधार पर पत्रकार की सुरक्षा व्यवस्था की जाए,मृतक की पत्नी को आजीवन पेंशन दिया जाए तथा अनाथ हुए बच्चों की पढ़ाई लिखाई व शादी विवाह का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाए।उपरोक्त सभी माँगे तीन दिन के अंदर पूरी न कि गयी तो संगठन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर संरक्षक राजन श्रीवास्तव ,नाजिर मालिक, जिला उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, मार्गदर्शक सी बी उपाध्यक्ष, असगर अली तहसील उतरौला उपाध्यक्ष हरीश गुप्ता, वाजिद हुसैन, , मीडिया प्रभारी आशीष कसौधन, कोषाध्यक्ष बजरंगी गुप्ता, संयुक्त मंत्री अनिल गुप्ता, ऋषभ श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य गगनप्रीत पाहुजा, खुर्शीद अहमद,ताज मोहम्मद, लल्लू मौर्य,मुबीन अहमद सिद्दीकी, माताराम,सुहेल अहमद खान, अनवारूल हक, रोहित गुप्ता,संतोष कुमार गुप्ता, राघवेंद्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण