रिपोर्ट – योगेश गुप्ता
बांसखोह कस्बा स्थित गढ़ में 13 मार्च गुरुवार को शाम 7 बजे से विमला देवी जैन चेरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक प्रकाश चंद जैन बांसखोह के तत्वाधान में होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर आए हुए कलाकार सनी चक्रधारी, अविनाश शर्मा, सुभाष तिलकधारी,सोनिया शर्मा के द्वारा होली उत्सव पर रंग बिरंगे भजनों का कार्यक्रम किया गया इस मौके पर होली महोत्सव के भजन व श्याम बाबा के रंगारंग भजन का कार्यक्रम किया गया इस मौके पर श्रद्धालु रंगारंग भजनों का आनंद लेते हुए नाचते गाते हुए नजर आए यह कार्यक्रम बांसखोह निवासी प्रकाश चंद जैन ,कमलेश जैन, दिनेश जैन, नितेश , शैलेश, व इनके परिवार के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम कराया गया इस दौरान कार्यक्रम में आए हुए सभी भक्तजनों के लिए शरबत शिकंजी आदि की व्यवस्था की गई है यह कार्यक्रम देर रात तक चला












