November 6, 2026 8:16 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

उत्तर प्रदेश मलेरिया निदेशालय ने एटा की मीडिया रिपोर्ट्स पर संज्ञान लेकर जांच बैठाई

अपर निदेशक मलेरिया डॉ ए के चौधरी ने ए डी अलीगढ़ को दो सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट देने के दिए प्रभावी निर्देश

एटा। जिले के स्वास्थ विभाग के अंतर्गत जिला मलेरिया विभाग में हो रही अनियमितताओं को लेकर मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेकर जवाहर भवन स्थित उत्तर प्रदेश मलेरिया निदेशालय ने तत्परता दिखाते हुए आज जांच के आदेश किए है। अपर मलेरिया निदेशक (वेक्टर बोर्न डिजीज )डॉ ए के चौधरी ने एटा मीडिया चैंबर को बताया है कि इस सम्बंध में समयवद्ध जांच कर मीडिया रिपोर्ट्स में उद्घाटित तथ्यों की सुस्पष्ट जांच कर दो सप्ताह में आख्या देने के निर्देश दिए गए हैं। यह जांच अपर निदेशक अलीगढ़ मंडल को सौंपी गई है। जिसकी पुष्टि अपर निदेशक कार्यालय अलीगढ़ द्वारा की गई है। स्मरण रहे मलेरिया विभाग में तृतीय संवर्ग के मलेरिया निरीक्षक लोकमन द्वारा आधिकारिक कार्य किए जाने ,बाबू से लेकर अधिकारी स्तर के कार्य लंबे समय से कराए जा रहे है जबकि उक्त कर्मी तृतीय संवर्ग के अंतर्गत तैनात है। ऐसे अनेक नियम विरुद्ध प्रकरण का खुलासा करते हुए पिछले कई दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स आ रही है। जिस पर लखनऊ स्तर पर इन अनियमितताओ को संज्ञान लेकर प्रभावी एक्शन लिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण