रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना। दधीचि देहदान समिति के वरीय सदस्य एवं दीघा विधानसभा क्षेत्र के माo विधायक डॉ संजीव चौरसिया के प्रयास से शास्त्रीनगर,पटना निवासी 76 वर्षीया स्मृतिशेष दुर्गा प्रसाद जी के निधन के बाद परिवार ने नेत्रदान कराकर पीड़ित मानवता की सेवा में एक मिसाल कायम किया है। सुपुत्र संतोष कुमार जी के सहमति से इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान,पटना के नेत्र अधिकोष की टीम को कॉर्निया सौप पीड़ित मानवता की सेवा कर समाज को एक ऐसा संदेश दिया है जो आने वाली पीढ़ि के लिए प्रेरक होगा। उनकी आंखों से 2-3 नेत्रहीनों को दृष्टि मिल सकेगी। *मृत्यु निश्चित है परन्तु मृत्यु के पश्चात भी अमर हानें का श्रेष्ट तरीका है-नेत्रदान।*इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान के नेत्र अधिकोष के प्रमुख डॉ नीलेश मोहन के निर्देश पर डॉ प्रीति सिंहा,मारुति नंदन ने कॉर्निया लेने की प्रक्रिया को पूरा किया। दधीचि देहदान समिति बिहार दिवंगत आत्मा की सदगति के लिए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है साथ ही समिति के अध्यक्ष,पूर्व राज्यपाल,श्री गंगा प्रसाद एवं महासचिव पदमश्री बिमल जैन जी ने जागरूक नागरिकों से अनुरोध किया है कि मृत्यु को जीवन का अंत न बनाएँ, संकल्प लेकर नेत्रदान/अंगदान/देहदान करने का संकल्प ले और महर्षि दधीचि की इस परपंरा को अपनाकर पीड़ित मानवता की सेवा में अपना योगदान दे।संपर्क-8084053399












