November 6, 2026 5:11 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

स्वतंत्रता सेनानी और श्रमिकों के मसीहा वीर बसावन की जयंती मनाया गया

रिपोर्ट अनमोल कुमार

रोहतास । हिंद मजदूर सभा कार्यालय परिसर डालमिया नगर में महान स्वतंत्रता सेनानी और श्रमिकों के मसीहा, वीर बसावन बाबू के जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता मजदूर नेता नागेश्वर जी ने किया तथा संचालन विनय बाबा ने किया।
इस अवसर पर वीर बसावन के आदर्शों और क्रियाकलापों पर व्याख्यान और चर्चाएं भी हुई। स्वतंत्रता संग्राम में उनके अद्भुत कार्यो के संदर्भ में भी बताया गया। मजदूरों के हक एवं अधिकारों के लिए उनके संघर्ष की भी चर्चाएं हुई। सनद रहे कि वीर बसावन बिहार सरकार में श्रम मंत्री भी रह चुके हैं।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में औरंगाबाद के पूर्व सांसद सह नबीनगर के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह के साथ भूपेंद्र नारायण सिंह, रामप्रसाद सिंह, रामनाथ सिंह, विनय चंचल, बिंदा चंद्रवंशी, अरुण कुमार शर्मा, बृज किशोर सिंह, ललन सिंह, प्रमोद सिंह, जयप्रकाश सिंह, बाघा जी उपस्थित थे।कार्यक्रम से पूर्व वीर बसावन के आदमकद मूर्ति पर फूल मालाएं भी अर्पित किया गया। उपस्थित लोगों ने नारा दिया, घर घर में चमन बसाने वाले, वीर बसावन अमर रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal