November 6, 2026 4:09 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सलाम नमस्ते में टीबी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम


नोएडा। आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में विश्व टीबी दिवस के अवसर पर स्मार्ट संस्था के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि महिला एवं बाल विकास परियोजना गौतमबुद्धनगर की परवेक्षक वंदना श्रीवास्तव एवं साथी फाउंडेशन की निदेशक काजल छिब्बर ने अपने विचार प्रकट किए। आज के कार्यक्रम के दौरान टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके रोकथाम एवं उपचार से संबंधित जानकारी रेडियो के माध्यम से साझा की गयी।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए वंदना श्रीवास्तव ने टीबी के लक्षण, कारण और उपचार के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि लगातार दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहना, वजन कम होना, रात में पसीना आना और भूख न लगना टीबी के प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं। यदि समय पर इसकी पहचान कर ली जाए और सही उपचार किया जाए तो टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने यह जोर दिया कि सरकार द्वारा निःशुल्क टीबी जांच और उपचार सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनका लाभ हर व्यक्ति को उठाना चाहिए।
वहीं काजल छिब्बर ने कहा कि टीबी एक संक्रामक लेकिन पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है। टीबी को लेकर समाज में कई मिथक और भ्रांतियां फैली हुई हैं, जिन्हें दूर करना बेहद जरूरी है। टीबी के मरीजों को अलग-थलग करने के बजाय, हमें उन्हें भावनात्मक और सामाजिक समर्थन देना चाहिए ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सकें। उन्होंने कहा कि टीबी से बचाव के लिए संतुलित आहार, स्वच्छता, और नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद आवश्यक है।
सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि सेहत सही लाभ कई कार्यक्रम के तहत स्मार्ट संस्था के सहयोग से हमने टीबी दिवस मनाया गया। आज के कार्यक्रम के दौरान टीबी के मरीजों की संघर्षपूर्ण कहानी रेडियो के माध्यम से साझा की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण