November 6, 2026 4:09 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बागपत के विपुल जैन को नई दिल्ली में किया गया शहीद भगत सिंह समाज सेवा अवार्ड 2025 से सम्मानित

  • समाजसेवा, साम्प्रदायिक सौहार्द बढ़ाने जैसे अनेकों सामाजिक कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए मिला विपुल जैन को शहीद भगत सिंह समाज सेवा अवार्ड 2025

नई दिल्ली। प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, नेशनल अवार्डी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित बागपत के वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में शहीद भगत सिंह समाज सेवा अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। विपुल जैन को यह सम्मान समाजसेवा, साम्प्रदायिक सौहार्द बढ़ाने जैसे अनेकों सामाजिक कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए प्रदान किया गया। आयोजनकर्त्ता शहीद भगत सिंह सोशल वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन इन्द्रजीत सिंह अस्त व अन्तर्राष्ट्रीय सिख नेता जगजीत सिंह मुद्दड़ ने विपुल जैन को पटका पहनाकर, प्रतीक चिन्ह व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। शहीद भगत सिंह सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में दिल्ली एनसीआर की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर तिहाड़ जेल के जेलर राजेश, शहीद भगत सिंह सोशल वेलफेयर सोसायटी के सीनियर वाइस प्रेजिडेन्ट हरविंदर सिंह शोखी, अन्तर्राष्ट्रीय सिख नेता जगजीत सिंह मुद्दड़, प्रमुख समाजसेविका सरबजीत कौर, शोभा चौधरी सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण