November 6, 2026 4:09 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

चलती हुई ट्रक में लगी आग, धू धू कर जली ट्रक, चालक ने कूदकर बचायी जान

रिपोर्ट अनमोल कुमार

मधुबनी जिले के भैरव स्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत पैटघाट गांव के पास एन एच पर एक चलती हुई ट्रक में अचानक से लगी आग,धू धूकर जला ट्रक, देखते ही देखते चलती हुई ट्रक से तेज आग की लपटे उठती दिखाई देने लगी। चालक ने कूदकर बचायी जान, चलती ट्रक के इंजन से अचानक तेज धुआं और आग की लपटें निकलने लगी,आग देख कर चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ी कर ट्रक से कूदकर भागा। ट्रक में आग शॉट सर्किट से लगने की संभावना जताई जा रही है। ट्रक में आग देख सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक दहशत में आ गए। लोगों ने पुलिस को इस बात कि सूचना दिया। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक में लगे आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक ट्रक का इंजन का हिस्सा पूरी तरह से जल चुका था। ट्रक पर नमक की बारी लदी हुई थी। ट्रक मधुबनी से फुलपरास के लिए जा रही थी। पुलिस ने ट्रक मालिक को घटना की सूचना दिया है ,ट्रक ऑनर के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।बहरहाल ट्रक में आग लगने से लाखों की क्षति हुई है। चलती हुई ट्रक में आग लगने के बाद कुछ देर के लिए एन एच पर अफरातफरी का माहौल हो गया। कुछ देर के लिए सरक पर यातायात ठहर सी गई। पुलिस ने ट्रक में लगी आग को बुझाकर यातायात को दूबारा से बहाल किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण