November 6, 2026 3:07 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

आधार कार्ड ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग को सौंपा ज्ञापन

रैणी(अलवर) महेश चन्द मीना

राज्य आधार ऑपरेटर यूनियन के निर्देशन अनुसार अलवर के रैणी ब्लॉक के सभी आधार कार्ड ऑपरेटरो ने विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के ब्लॉक मुख्यालय पर ओएसडी यू डी आई डी के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि राज्य में आधार कार्ड ऑपरेटर क्रमवार बंद होने से आधार नामांकन में आधार त्रुटि सुधार के काम के साथ ही राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में भी असर पड़ रहा है कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में पुराने ऑपरेटर को रिट्रेंनिंग करवा कर उन्हें एक्टिव किए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
राज्य के समस्त आधार ऑपरेटरो का कहना है कि आधार ऑपरेटर खुद की गलती से बंद नहीं हुए बल्कि विभाग के सॉफ्टवेयर की तकनीकी कमी और सख्त नियमों के कारण इन एक्टिव हुए हैं बन्द हुए सभी आधार ऑपरेटरो की अप्रैल माह में रिट्रेंनिंग करवा कर एक्टिव किया जाए। साथ ही जो आधार कार्ड ऑपरेटर कार्य नहीं करना चाहते उनकी रिफंड राशि एक माह के अंदर वापिस की जाए ताकि वो आधार कार्ड ऑपरेटर अपना कोई और काम कर सके। ऐसा नहीं होने पर राजस्थान के समस्त आधार ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसका खामियाजा राजस्थान की संचालित फ्लैगशिप योजनाओं और आमजन को ज्यादा परेशान होना पड़ेगा।
रैणी ब्लॉक के आधार ऑपरेटर योगेश कुमार शर्मा, कुलदीप सिंह चौहान, फतेह सिंह मीणा, अमित कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा सहित ब्लॉक के समस्त आधार कार्ड ऑपरेटरो ने मिलकर ज्ञापन सौंपा।
मिडिया को यह सारी जानकारी अमित शर्मा रैणी व फतेह सिंह मीना के द्वारा दी गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण