कार्यक्रम को मुख्य अतिथि मा० विधायक सदर श्री संजीव शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल गाजियाबाद द्वारा किया गया
विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० विधायक सदर श्री संजीव शर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में उ०प्र० सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया
अटल आवासीय विधालय की मण्डल स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा 2025 में कक्षा 9 की टापर कु० अन्नया सैनी को मुख्य अतिथि महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया एवं आगामी भविष्य के लिए शुभकामना दी गयी।
उत्त्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की नीति के 08 वर्ष एवं केन्द्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रामलीला मैदान, कविनगर गाजियाबाद में श्रम विभाग, खाध एवं रसद विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं अन्य पिछडा वर्ग विभाग के संयुक्त सौजन्य से योजनाओं के विषय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। इस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि मा० विधायक सदर श्री संजीव शर्मा रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद द्वारा की गयी। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उप श्रमायुक्त, उ०प्र० गाजियाबाद क्षेत्र, गाजियाबाद श्री अनुराग मिश्र एवं उप नोडल अधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी, गाजियाबाद श्री अमित तिवारी रहे। मंच संचालन का कार्य श्रीमती वाणी शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन श्री अनुराग मिश्र, उप श्रमायुक्त, गाजियाबाद क्षेत्र द्वारा किया गया।
श्री वीरेन्द्र कुमार सहायक श्रमायुक्त, गाजियाबाद द्वारा श्रम विभाग में निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित विभागीय योजनाओं एवं कारखाना/वाणिज्यिक अधिष्ठानों के श्रमिकों हेतु लागू कानूनी प्रावधान के सम्बन्ध में विस्तार से प्रकाश डाला गया जिसमें बाल श्रम, उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाएं एवं अटल आवासीय विधालय योजना मुख्य रूप से सम्मिलित थे। सहायक श्रमायुक्त गाजियाबाद द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि निर्माण श्रमिक किसी भी नजदीकी जनसेवा केन्द्र पर जाकर अपना पंजीयन एवं संचालित योजनाओं के अन्तर्गत हितलाभ का आवेदन कर सकते है। जिला समाज कल्याण अधिकारी, गाजियाबाद एवं पूर्ति निरीक्षक गाजियाबाद सुश्री नूर फातिमा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० विधायक सदर श्री संजीव शर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में उ०प्र० सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया गया। तदोपरान्त श्रम विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं एवं अटल आवासीय विद्यालय में पढाई कर रहे निर्माण श्रमिकों के बच्चों की प्रशंसा की गयी तथा कार्यकम में उपस्थित लोगों को गाजियाबाद में रहने वाले निर्माण श्रमिकों को नजदीकी जनसेवा केन्द्र से पंजीयन कराये जाने के सम्बन्ध में और जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सरकार के द्वारा अन्य विभागों की योजनाओं की भी प्रशंसा की गयी तथा आम जनमानस को सभी सरकारी योजनाओं का जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से पात्रता के आधार पर अधिक से अधिक लाभ लिए जाने का आहवान किया गया।
अटल आवासीय विधालय की मण्डल स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा 2025 में कक्षा 9 की टापर कु० अन्नया सैनी को मुख्य अतिथि महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया एवं आगामी भविष्य के लिए शुभकामना दी गयी। अटल आवासीय विधालय श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण अनेको बच्चों एवं निराश्रित बच्चों के लिए मण्डल स्तर पर स्थापित विद्यालय है जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के बच्चों को समस्त निःशुल्क देते हुए उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए शिक्षा प्रदान की जा रही है। मेरठ मण्डल का अटल आवासीय विद्यालय, कौन्दू सिकन्द्राबाद, बुलन्दशहर में स्थित है। उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम में श्रम विभाग के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के अन्तर्गत 02 लाभार्थियों, बाल श्रमिक विधा योजना के अन्तर्गत 05 लाभार्थियों, कन्या विवाह सहायता योजना के अन्तर्गत 02 लाभार्थियों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अन्तर्गत 05 लाभार्थियों खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा 05 लाभार्थियों को राशन कार्ड, 05 लाभार्थियों को उज्जवला योजना का स्वीकृति पत्र, 05 ई के०वाईसी विक्रेताओं को प्रशस्ति पत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा 05 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, एन०आर०एल०एम० के माध्यम से 06 लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं राजस्व विभाग के माध्यम से 10 लाभार्थियों को टैबलेट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक गाजियाबाद, श्री वेद प्रकाश मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी, गाजियाबाद, श्री पीयूष कुमार राय, अन्य पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजियाबाद, श्री दिग्विजय सिंह जिला अल्प संख्य कल्याग अधिकारी, गाजियाबाद, जिला सूचना अधिकारी, गाजियाबाद श्री वाई०पी० सिंह एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें। उद्यमियों की ओर से श्री अरुण कुमार शर्मा, अध्यक्ष कविनगर इण्डस्ट्रीयल एसोसिएशन गाजियाबाद, आई०आई०ए० के मण्डल प्रभारी श्री राकेश अनेजा, जनपद गाजियाबाद के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, श्री सुशील अरोडा, अध्यक्ष बी०एस०रोड इण्डस्ट्रीयल एरिया एसोसिएशन एवं श्रमिक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।












