November 6, 2026 2:04 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नवादा में 22 हाथियों के झुंड ने तीन घरों को किया क्षतिग्रस्त, फसलें भी की बर्बाद

रिपोर्ट अनमोल कुमार

नवादा जिले के रजौली प्रखंड में हाथियों का झुंड आतंक मचा रहा है। हरदिया पंचायत के कोसदरिया गांव में मंगलवार की रात से ही करीब 22 हाथियों के झुंड ने तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

कोसदरिया गांव के निवासियों के अनुसार, रात करीब 12 बजे हाथियों ने उनके घरों पर हमला किया। हाथियों ने घरों में रखा राशन और कपड़े नष्ट कर दिए। साथ ही खेतों में लगी सब्जियों को भी बर्बाद कर दिया।

हाथियों का यह झुंड एक दिन पहले भानेखाप, सूअरलेटी और परतौनियां जंगल के रास्ते होते हुए नवाडीह पहुंचा था। वहां उन्होंने नल जल और सोलर लाइट को भी नुकसान पहुंचाया। इस घटना से डरे हुए ग्रामीण रात में जागकर पहरा दे रहे हैं।

कुछ दिन पहले यह झुंड कोडरमा घाटी के मेघातरी से होते हुए रजौली में प्रवेश किया था। तब से हाथियों ने खेतों में लगी गेहूं और प्याज की फसलों को रौंद दिया है। नवाडीह के ग्रामीणों का कहना है कि हाथी अभी भी गांव के आस-पास हैं और किसी भी समय हमला कर सकते हैं।

डीएफओ श्रेष्ठ कुमार कृष्णा ने बताया कि हाथियों को वापस झारखंड भेजने के लिए रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं। पटाखे छोड़कर हाथियों को वापस भेजने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने घरों में सुरक्षित रहने और बाहर न निकलने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण