November 6, 2026 11:53 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

ईद मिलन समारोह में 100 स्लम बस्ती के लोगों को आजाद बेलफेयर सेन्टर द्वारा सम्मानित किया गया

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गया। एम आई प्लाजा के सभा कक्ष में आजाद बेलफेयर सेन्टर द्वारा ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन कर 100 स्लम बस्ती के लोगों को उपहार (सौगात) देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित स्लम बस्ती के लोग सम्मान से फूले नहीं समा रहे थे। उनलोगों ने ईद मिलन समारोह के अवसर पर आजाद बेलफेयर सेन्टर और सेन्टर के सचिव, डॉ के के कमर को काफी दुआएं देते उनके तरक्की की कामना की। इस अवसर पर डा के के कमर ने कहा कि स्लम बस्ती के लोगों को तोहफा उनके ईद के अवसर पर काम आने वस्तुओं का होगा । उन्होंने ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भावना का है। कार्यक्रम आगत अतिथियों और स्लम बस्ती के लोगों का स्वागत, फैसल रहमानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम प्रभारी, इसराफुल हक ने समारोह का संचालन किया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विपिन बिहारी ( रासायन शास्त्र), अमित कुमार पाठक ( पदार्थ विज्ञान),डॉ रविश मनजुर उर्फ कैफी ( इंगलिश), डॉ एहसाब तविश मनजूर ( शायर), इकबाल इमाम ( मालिक, एम आई प्लाजा मौजूद थे। सभी ने आजद बेलफेयर सेन्टर और डॉ कमर के इस कार्य के लिए काफी सराहना की।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal