November 6, 2026 11:53 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पटना में गंगा किनारे डबल मर्डर

राजधानी पटना के मरीन ड्राइव पर गंगा किनारे स्थित जनार्दन घाट पर आज दो प्रेमी जुगल ने अपना दर्दनाक अंत कर लिया। इस वारदात में एक युवक ने गोली मार कर एक युवती की हत्या कर दी और खुद को गोली मार कर आत्महत्या भी कर लिया ।
दीघा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर जनार्दन घाट की सीढ़िया पर देर शाम एक युवक युवती बैठे थे। दोनों में बातचीत हो रही थी । इस दरमियां अचानक युवक ने कमर से देसी पिस्तौल निकाल और लड़की को गोली मार दी । रक्त रंजित सुरभि की घाट की सीढ़िया पर गिर कर उसकी मौत हो गई ।इसी दौरान युवक ने भी इस पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर लिया ।
मृत्युक की पहचान वैशाली की सुरभि और युवक की पहचान मधुबनी के राहुल राज के रूप में हुई है। घटनास्थल से पिस्तौल और एक बैग बराबर हुआ है ।
पुलिस के अनुसार इस डबल मर्डर का करण प्रेम प्रसंग बताया जाता है पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस डबल मर्डर की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया । पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर स्थल पर पहुंचकर छानबीन करने में लग गए । एस एन श्याम की रिपोर्ट।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal