टीबी मुक्त घोषित 24 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
सभी क्षय रोगियों को पोषण सहायता हेतु विभिन्न संस्थाओं ने लिया गोद: मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल
गाजियाबाद। दुर्गावती देवी सभागार विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत वर्ष 2024 में जनपद की टीबी मुक्त घोषित 24 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें निम्नलिखित ग्राम पंचायतों के प्रधानों द्वारा प्रतिभाग किया गया
डिडौली, बहादुरपुर, बन्दीपुर, फिरोजपुर, ग्यासपुर, मतौर ब्लॉक, ढिढ़ार, कुम्हेड़ा, शहजादपुर, सुराना, मकरेड़ा, दौसा, काजमपुर, चित्तौरा, नूरपुर, असदपुर नागल, मेवला भट्टी, मुर्तजाबाद भूपखेड़ी, भनेड़ा खुर्द, मेहमूदपुर, याकूतपुर मावी, भिक्कनपुर, शमशेर, मथुरापुर। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी दीप प्रज्ज्वलन एवं जिला क्षय रोग अधिकारी महोदय द्वारा स्वागत सम्बोधन में समस्त उपस्थित प्रधान गणो एवं सामाजिक संस्था प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए किया गया।
अपने सम्बोधन में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा समस्त टीबी मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों के प्रधानों की प्रशंसा करते हुए अपेक्षा व्यक्त की गई कि उक्त सभी प्रधान अपने निकट की 5 पंचायतों को टीबी मुक्त होने के लिए प्रेरित करेंगे । मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी को बताया गया की जनपद में कुल 142 ग्राम पंचायतों के साथ साथ समस्त नगरीय इकाइयों को टीबी मुक्त करना जनपद प्रशाशन का उद्देश्य है जिसके लिए सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उनके द्वारा बताया गया की जनपद एवं राष्ट्र को टीबी मुक्त बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है की एक्टिव के साथ साथ लेटेंट टीबी पर भी ध्यान दिया जाये। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनिल कुमार यादव ने सभी प्रधानों को बधाई देने के साथ साथ समस्त सहयोगी संस्थाओं को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए टीबी मुक्त गाज़ियाबाद की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया एवं सभी निरंतर सहयोग बनाये रखने की अपील की गई। डॉ अनिल यादव द्वारा बताया गया की जनपद में इस वर्ष के सभी क्षय रोगियों को पोषण सहायता हेतु विभिन्न संस्थाओं द्वारा गोद लिया जा चूका है। इसके साथ डॉ अनिल द्वारा टीपीटी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से इसके प्रति जागरूकता बढ़ने हेतु सहयोग माँगा गया। डॉ अनिल ने बताया कीकी 100 दिवसीय विशेष टीबी खोज अभियान के अंतर्गत जनपद की कुल 6,24,797 आबादी को लक्षित किया गया था, लक्षित आबादी के सापेक्ष इस अभियान के अन्तर्गत कुल 7,97,869 लोगो की स्क्रीनिंग की गई जो की लक्ष्य के सापेक्ष 130% है। अभियान के अन्तर्गत कुल 10057 लोगो की नाट के माध्यम से जाँच की गई साथ ही 5875 लोगो की माइक्रोस्कोपी की गई एवं कुल 35130 व्यक्तियों की एक्स-रे के माध्यम से जाँच की गई। इस अभियान के दौरान कुल 6242 नए रोगी खोजे गए। 100 दिवसीय अभियान में जनपद के यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा इस अभियान हेतु एक मोबाइल एक्स रे वन उपलब्ध कराइ गई जिस के द्वारा जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में अनेक संभावित क्षय रोगियों को एक्स रेजाँच का लाभ उनके घर के नजदीक मिल सका। इस कार्य के लिए मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा यशोदा हॉस्पिटल की भूरी भूरी प्रशंशा की गई। डॉ अनिल यादव द्वारा बताया गया रहम फाउंडेशन की अमिता महेन्द्र द्वारा दूरस्थ क्षय रोगियों की एक्स रे जाँच हेतु एक पोर्टेबल मोबाइल एक्स रे मशीन क्षय रोग विभाग को दान की जा रही है। डॉ अमिता महेन्द्र के इस पवन कार्य हेतु डॉ अनिल यादव द्वारा उनको धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा इस प्रयास को अनुकरणीय एवं प्रशंसनीय बताया गया।
समारोह में सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवियों को उत्कृष्ट कार्य एवं सहयोग हेतु प्रशष्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाली संस्थाएं एवं समाज सेवियों के नाम इस प्रकार है। डॉ धीरज भार्गव (रहम फाउंडेशन), डॉ अमिता महेन्द्र (रहम फाउंडेशन), श्री शुभाष गुप्ता (रेड क्रॉस सोसाइटी), श्रीमती काजल छिब्बर (साथी फाउंडेशन), श्री सुनील शर्मा, रेडिको खेतान, यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी आदि । इस अवसर पर जिला क्षय रोग विभाग की तरफ से पीपीएम कोऑर्डिनेटर दीपाली गुप्ता, प्राणेश कुमार
दुबे एस०टी०एस०, नीरज शर्मा एस०टी०एस०, शुभम कुमार एस०टी०एस०तथा राजे सिंह वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर संस्था से मोहम्मद आलम आदि उपस्थित रहे।












