November 6, 2026 10:51 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जल गंगा संवर्धन अभियान का कैबिनेट मंत्री ने उदयपुरिया तालाब पर किया शुभारंभ

झाबुआ माणक लाल जैन

जल गंगा संवर्धन अभियान

        झाबुआ 30 मार्च, जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च 2025 को शुभारंभ कैबिनेट मंत्री म.प्र.शासन महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया की गरिमामय उपस्थित में जल संसाधन विभाग अंतर्गत उदयपुरिया तालाब ग्राम पंचायत मिण्डल तहसील झाबुआ में किया गया। उदयपुरिया तालाब सन् 1987 में बना था जिसकी हाईट 10 मी एवं क्षमता 0.29 MCM है, तालाब से वर्तमान में लगभग 45 हेक्टर की सिंचाई होती है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उद‌यपुरिया तालाब के गहरीकरण एवं कैचमेण्ट क्षेत्र की साफ-सफाई का कार्य किया जाएगा। 
         कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा भूमिपूजन एवं गेती मारकर गहरीकरण कार्य का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जल संग्रहण संरचनाओं की साफ-सफाई, गहरीकरण एवं जीर्णोद्धार के विभिन्न कार्य किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के दौर में यह हमारा दायित्व है कि प्रकृति संरक्षण के सामुदायिक प्रयास किये जाए। जल को संरक्षित करने में शासन-प्रशासन के साथ जन‌भागीदारी आवश्य‌क है। हमारे इन्ही प्रयासों से आगामी समय में जल संकट से मुक्ति मिल सकती है एवं सिंचाई के लिए भरपुर पानी की उपलब्धता हो सके। 
         कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि पिछले वर्ष भी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किये गये कार्यों से जिले में सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता बनी रही जिससे इस वर्ष गेहूँ  का रकबा 86000 हेक्टेयर से लगभग 1.04 लाख तक बढ़ गया। निश्चित ही इस वर्ष भी अभियान के तहत 15 विभागों के समन्वय से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सूखे नलकूपो के नजदीक भूजल रिचार्ज संरचनाएँ बनायी जाएगी। साथ ही अभियान के माध्यम से सतही जल संरक्षण के साथ-साथ भूजल संरक्षण के लिए जागरुकता हो सके जिससे सभी अपने सामुदायिक दायित्व को समझ सके।
         जन‌प्रतिनिधि भानू भुरिया ने कहा कि जल संग्रहण एवं संरक्षण के लिए जनसहयोग एवं जन भागीदारी के माध्यम से प्रयास किये जाने के लिए यह अभियान प्रारम्भ किया गया है। उन्होने कहा कि तालाब गहरीकरण से जल भराव बढ़ने के साथ - साथ तालाब की उपजाऊ मि‌ट्टी खेतों में डालकर पैदावार भी बढ़ायी जा सकती है। 
        वन मण्डलाधिकारी हरे सिंह ठाकुर ने कहा कि वन विभाग के द्वारा अभियान के तहत जिले में लगभग 6 लाख पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।कार्यक्रम के उपरांत कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग एवं अन्य अतिथियों द्वारा तालाब के भ्रमण किया गया एवं पौधारोपण किया गया।
        इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग विपिन पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बिट्टू सिंगार, सरपंच मोनिका परमार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण