November 6, 2026 9:52 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

एक माह के रमजान के बाद मुस्लिम भाईयो ने नमाज अता की

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र के
गढ़ीसवाईराम कस्बे सहित आसपास के गांव झालाटाला, गोठड़ा, पाली, सुनारी,झाकड़ा,कानेटी, गोठड़ा , पिनान , बैरावण्डा , नांगल सोहन सहित दर्जनो गांवो के मुस्लिम समुदाय के सैकड़ो लोगो ने एक माह के रमजान के बाद सोमवार को गढ़ीसवाईराम स्थित ईदगाह पर सुबह नो बजे उल्लास के साथ गिले शिकवे भुलाते हुए ईदुल फितर की नमाज अता की।
पिनान निवासी मौलाना रमजान अली कादरी ने एक माह की तराबी नमाज अता कराने के बाद सभी भाईयो को सामुहिक रूप से ईदुल फतर की नमाज अता करवाई तथा सभी ने अमन चैन के लिए आपसी गिला शिकवा भुला कर गले मिलते हुए प्रेम का ईजहार किया।
हाजी माहम्मद खांन ने बताया कि नमाज से पहले फितरा और जकात गरीब , जरूरतमंद, निशक्त लोगो को देकर उनकी खुशियो मे शामिल हुए। इस दौरान हाजी मोहम्मद खान, कलवा खांन,सलमान खांन,अब्दुल हफीज, रियाजुद्वीन खांन,परवेज आलम, शकील अहमद, दिलीप खां, ईस्लाम खान, असलम खान गोठड़ा सहित काफी संख्या मे मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal