November 6, 2026 9:52 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

महिला सम्मान सह वैश्य उपजाति एकीकरण सम्मेलन का आयोजन

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। बिहार वैश्य महासभा के अध्यक्ष पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता डा.आनन्द कुमार ने रविन्द्र भवन पटना में महिला सम्मान सह वैश्य उपजाति एकीकरण सम्मेलन का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं बृहद पैमाने पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।इसमें हजारों-हजार की संख्या में महिला एवं पुरूषों ने भाग लिया। महिला टीम का नेतृत्व महिला अध्यक्षा श्रीमति कोमल वर्णवाल ने किया एवं मंच संचालन महासचिव रीता जैन ने किया।कोमल वर्णवाल एवं रीता जैन जैसे सभी सफल एवं कर्मठ नेत्रियों का सम्मान बिहार वैश्य महासभा की ओर से सम्मेलन में आए हुए बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर किया।सभा की ओर से 51 गरीब महिलाओं को जीवन-यापन के लिए मुफ्त सिलाई मशीन वितरण किया गया।इस सम्मेलन में चार चांद लगाने के लिए महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान,जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष वर्मा,जदयू के कोषाध्यक्ष श्री ललन सर्राफ,पटना की मेयर श्रीमति सीता साहू,बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री नन्दकिशोर यादव,राज्य सभा सांसद श्रीमति शकुन्तला गुप्ता जैसे अनेकों वरिष्ठ नेतागण मौजूद थे। सभा के कोषाध्यक्ष श्री अमित केसरी ,महासचिव श्री दिलिप गुप्ता,संरक्षक श्री डाक्टर विनय कारक,अग्रवाल जी,जदयू नेत्री श्रीमति कंचन गुप्ता,डाक्टर प्रवीण कुमार एवं डाक्टर रजनी साहिबा जैसे अनेकों हस्तियाँ मौजूद थे। इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए आन्नद भैया को तहे दिल से शुभकामना एवं बहुत-बहुत बधाई।धन्यवाद!

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण