रिपोर्ट अनमोल कुमार
लखीसराय। नगर परिषद कार्यालय, लखीसराय के सौजन्य से सृष्टि सेवाश्रम, पटना के कलाकारों द्वारा स्वच्छता अभियान पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में दर्शकों के भीड़ ने काफी आनन्द लिया और कलाकारों के अभिनय को सराहा। दर्शकों ने इस अवसर पर स्वच्छता का संकल्प भी लिया। स्वच्छता अभियान के नुक्कड़ नाटक का नेतृत्व पटना से आए मुख्य कलाकार विजय कुमार शर्मा ने किया। स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक में लोगों को प्लास्टिक के उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही प्लास्टिक के दुष्परिणाम और उससे होने वाले बीमारियों की जानकारी भी दी गई। वार्डों की साफ सफाई में जनसहयोग के लिए मधुर गीत संगीत के माध्यम से जागरूक किया गया। विजय कुमार शर्मा और रागनी कुमारी ने कहा कि सृष्टि सेवाश्रम के द्वारा नगर परिषद, लखीसराय के सभी वार्डों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभिनय प्रस्तुत करने वाले कलाकारों में परमानन्द कुमार, वरूण कुमार, रागिनी कुमारी, काजल कुमारी, गुड्डू कुमार, विक्की कुमार और सेठ जी शामिल थे।












