November 6, 2026 8:04 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

अप्रैल में मनेगा जश्न ही जश्न, 5 साल पूरे होने पर फीलमची भोजपुरी पर शुरू हो रहा है धमाकेदार एंटरटेनमेंट फेस्टिवल

रिपोर्ट अनमोल कुमार

भोजपुरी सिनेमा के दीवानों के लिए खुशखबरी! फीलमची भोजपुरी अपने शानदार 5 साल पूरे करने की खुशी में पूरे अप्रैल महीने को मनोरंजन महोत्सव के रूप में मना रहा है। इस जश्न में ब्लॉकबस्टर फिल्में, जबरदस्त कॉन्टेस्ट, ढेरों इनाम और फेस्टिवल स्पेशल मूवीज की धूम मचने वाली है। साथ ही इस मौके को खास बनाने के लिए फीलमची की तीसरी होम-प्रोडक्शन फिल्म “क्योंकि हर एक सास जरूरी होती” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर किया जाएगा। पहली बार दर्शक इस नई भोजपुरी फिल्म का आनंद अपने घर पर उठा सकेंगे।इतना ही नहीं, फीलमची भोजपुरी द्वारा मनोरंजन का सैलाब आने वाला है। इसके तहत “माई हो सहाई नवरात्रि फिल्म फेस्टिवल” कार्यक्रम के तहत चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर देवी भक्ति से भरपूर भोजपुरी फिल्मों का संगम दर्शकों को देखने को मिलने वाला है। वहीं, “मड़वा में बाजे बैंड बाजा लगन फिल्म फेस्टिवल” के तहत शादी और लगन से जुड़ी धमाकेदार भोजपुरी फिल्मों की प्रस्तुति होगी। तो “फीलमची प्रीमियर लीग” के जरिये दर्शक अपने पसंदीदा निरहुआ और खेसारी लाल यादव की फिल्मों को वोट कर सकेंगे, और सबसे ज्यादा वोट पाने वाली फिल्में चैनल पर दिखाई जाएंगी। यही नहीं, राम नवमी स्पेशल और हनुमान जयंती स्पेशल का भी दर्शक भरपूर आनंद ले सकेंगे, जिसमें भगवान राम और बजरंगबली से प्रेरित जबरदस्त भोजपुरी फिल्मों का प्रसारण किया जाएगा। इस महोत्सव को और खास बनाने के लिए दर्शकों को मिलेगा ढेरों सरप्राइज़ – गोल्ड कॉइन्स, सिल्वर मूर्तियां, एयर कूलर, एक्सक्लूसिव पूजा गिफ्ट हैंपर्स और अन्य शानदार इनाम! फीलमची भोजपुरी ने हमेशा अपने दर्शकों को सबसे बेहतरीन और अनोखा भोजपुरी मनोरंजन देने का प्रयास किया है, और अप्रैल का यह धमाकेदार महीना उसी का प्रमाण है। तो तैयार हो जाइए एंटरटेनमेंट के इस महा-जश्न का हिस्सा बनने के लिए!

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण