November 6, 2026 8:04 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कलेक्टर द्वारा नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन की बैठक ली गई

झाबुआ माणक लाल जैन

शैक्षणिक संस्थानों के नजदीक किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री ना की जाए , संयुक्त दल के माध्यम से कोटपा अधिनियम के तहत करे कार्यवाही- कलेक्टर

        झाबुआ 02 अप्रैल कलेक्टर नेहा मीना द्वारा नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन की बैठक ली गई। बैठक में नशे के आदि व्यक्तियों को नशे की लत से छुटकारा दिलाए जाने के लिए जिले में नशीली दवाइयों/पदार्थों के सेवन से शारीरिक बीमारियों-दुष्प्रभावों के संबंध में जिले में व्यापक रूप से जनजागरुकता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिये गए।
         कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि 1 अप्रैल 2025 से शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ हुआ है, संयुक्त दल के माध्यम से सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (कोटपा) के अन्तर्गत शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर की परिधि में स्थित दुकानों की जांच की जाए और सुनिश्चित किया जाए कि शैक्षणिक संस्थानों के नजदीक किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री ना की जाए। साथ ही समस्त शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं का समय-समय पर चिकित्सक के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा स्कूल कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों को नशे में संलिप्तता की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए छात्रों की नियमित काउंसलिंग कर शैक्षणिक संस्थाओं में नशा मुक्ति अभियान चलाए जाने को कहा गया। समस्त शालाओ के आस पास कही पर भी कोई मादक पदार्थ नहीं पाया जाना चाहिए।
         बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा अवगत कराया गया कि 16 लाइसेन्स निलम्बित करने की कार्यवाही की गयी है। कलेक्टर ने ड्रग इंस्पेक्टर को मेडिकल दुकानों की जाँच किये जाने के निर्देश दिए, साथ ही किसी भी मेडिकल दुकानों पर बिना डॉक्टर के स्लीप के दवाई नहीं दिए जाने को कहा गया।
        बैठक में पुलिस प्रशासन द्वारा दिसम्बर 2024 में 106 गांजे के पौधे जब्त किये गए जिनका वजन 191.84 किग्रा था एवं अन्य कार्यवाही के संबंध में अवगत कराया गया। 
        पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा कहा गया कि जिले में जिन-जिन स्थानों या शहर से बाहर स्थित आवासीय कॉलोनियों के आसपास कतिपय व्यक्तियों, नवयुवकों द्वारा नशीली दवाईयो का सेवन किए जाने की सूचना किसी भी माध्यम से प्राप्त होती है तो ऐसे स्थानों का चिन्हांकन करे एवं नशे की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिये तत्काल अवगत कराए। 
         इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पी.एल.कुर्वे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बी एस बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी आर एस बामनिया एवं संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण