November 6, 2026 7:16 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

शहीद भगत सिंह अन्तर्राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2025 से पुरस्कृत हुए बागपत के विपुल जैन

  • इंटरनेशनल हयूमन राईट प्रोटेक्शन काउंसिल के फाउंडर व चेयरमैन डाक्टर टीएम ओंकार ने बागपत के विपुल जैन को शहीद भगत सिंह अन्तर्राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2025 से किया पुरस्कृत
  • उड़ान एक पहल फाउंडेशन के चेयरमैन दीपक मित्तल ने बताया कि शहीद भगत सिंह अन्तर्राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2025 ऐसे लोगों को प्रदान किया गया है जिन्होने अपने कार्यो से मानवता को विश्वभर में गौरवान्वित किया है

नई दिल्ली। नई दिल्ली के सिविल लाईन्स में स्थित शाह आड़िटोरियम में उड़ान एक पहल फाउंडेशन द्वारा शहीद भगत सिंह अन्तर्राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। समारोह में इंटरनेशनल अवार्डी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत को शहीद भगत सिंह अन्तर्राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2025 से इंटरनेशनल हयूमन राईट प्रोटेक्शन काउंसिल के फाउंडर व चेयरमैन डाक्टर टीएम ओंकार द्वारा पुरस्कृत किया गया। आयोजनकर्त्ता उड़ान एक पहल फाउंडेशन के चेयरमैन दीपक मित्तल ने बताया कि शहीद भगत सिंह अन्तर्राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2025 ऐसे लोगों को प्रदान किया गया है जिन्होने अपने कार्यो से मानवता को विश्वभर में गौरवान्वित किया है। बताया कि विपुल जैन एक बेहतरीन इंसान है और पूर्व में भी इंटरनेशनल और नेशनल स्तर की अनेकों संस्थाओं और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनको सम्मानित किया जा चुका है। दीपक मित्तल ने बताया कि विपुल जैन निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से लोगों को इंसाफ दिलाने और समाज की छुपी हुई प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है और साम्प्रदायिक सौहार्द की अनुपम मिसाल है। विपुल जैन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा नरेन्द्र जैन, पिता सुदर्शन जैन, माता रेनु जैन, गुरूजनों सहित उन सभी समस्त शुभचिंतकों व सहयोगियों को दिया, जिन्होंने उनको नेक कार्याे को करने के लिए जागरूक किया और जरूरतमंदो की सहायता करने के लिए तन-मन-धन से हर कदम पर उनका साथ दिया। विपुल जैन ने कहा कि मेरी इस उपलब्धि में वे सभी महान लोग बराबर के साझेदार है, जिनके सहयोग, आर्शीवाद और प्रार्थनाओं से वर्ष 2023-2024 में मुझे नवजीवन प्राप्त हुआ है। समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूर्व मेजर जनरल डाक्टर जीडी बक्शी, यादविन्द्र सिंह सिंधू सहित देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियों को आमंत्रित किया गया था

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण