November 6, 2026 7:16 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

हीट वेव/लू से बचाव के लिए ‘‘क्या करें, क्या न करें’’ के संबंध में एडवाइजरी जारी

गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा के निर्देशों के क्रम एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सौरभ भट्ट ने जनसामान्य को बताया कि जनपद में बढ़ते तापमान के चलते लू और गर्म हवाओं के सम्पर्क में आने से बचें। गर्म हवा के सम्पर्क में आने से लू लग सकती है, इसीलिए ऐसे में अपना विशेष ध्यान रखे तथा लू लगने पर तुरन्त चिकित्सय सहायता अवश्य लें। उन्होंने बताया कि हीट वेव/लू से बचाव के लिए “क्या करें, क्या न करें” के संबंध में जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा जनहित में एडवाइजरी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि हीट वेव/लू के दौरान क्या करें-

  1. कड़ी धूप में बाहर न निकले, खासकर दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक के बीच।
  2. गरम हवा के स्थिति जानने के लिये रेडियो सुने, टी0वी देखे, समाचार पत्र पर स्थानीय मौसम पूर्वानुमान की जानकारी लेते रहे।
  3. जितने बार हो सके पानी पीये, प्यास न लगी हो तब भी पानी पिये ताकि “शरीर में पानी की कमी से होने वाली बीमारी से बचा जा सके।
  4. हल्के रंग के ढीले ढाले सूती वस्त्र पहने ताकि “शरीर तक हवा पहुचें और पसीने को सोख कर “शरीर को ठंंडा रखे।
  5. धूप में बाहर जाने से बचे, अगर बहुत जरुरी हो तो गमछा, चश्में, छाता, टोपी एवं जूते या चप्पल पहनकर ही घर से बाहर निकले।
  6. शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थो का इस्तमाल न करें, यह शरीर को निर्जलित कर सकते है।
  7. यात्रा करते समय अपने साथ बोतल में पानी जरुर रखें। गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखेें।
  8. गर्मी के दिनों में ओ0आर0एस0 का घोल पिये। अन्य घरेलू पेय जैसे, नीबू पानी, लस्सी आदि का प्रयोग करे, जिससे “शरीर में पानी की कमी न हो।
  9. अगर आपकी तबीयत ठीक न लगे, तो गर्मी से उत्पन्न हाने वाले विकारों, बीमारियों को पहचाने। तकलीफ होने पर तुरन्त चिकित्सकीय परामर्श ले।
  10. जानवरों को छायादार स्थान में रखें, उन्हे पीने के लिये पर्याप्त मात्रा में पानी दें।
  11. अपने घर को ठंडा रखें, घर को पर्दे से ढक कर या पेन्ट लगाकर 3-4 डिग्री तक ठंडा रखा जा सकता है।
  12. रात में अपने घरों की खिड़िकियो को अवश्य खुली रखें।
  13. कार्यस्थल पर पानी की समुचित व्यवस्था रखें।फैन, ढीले कपडे़ का उपयोग करे। ठंडे पानी से बार-बार नहाएं।
    क्या न करें-
  14. धूप में खडें वाहने में बच्चे एवं पालतू जानवरों को न छोडें।
  15. खिड़की की रिफलेक्टर जैसे एल्युमुनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखे, ताकि बाहर की गर्मी का अन्दर आने से रोका जा सके।
  16. उन खिड़कियों दरवाजे पर जिनसे दोपहर के समय गर्म हवाएं आती है, काले कपडे़/पर्दे लगाकर रखना चाहिए।
  17. जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण/स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सर्तक रहें।
  18. आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें।
  19. जहॉ तक सम्भव हो घर में ही रहे, सूर्य के सम्पर्क से बचें।
  20. सूर्य की तापमान से बचने के लिए जहॉ तक सम्भव हो घर की निचली मंजिल में ही रहें, सबसे ऊपरी मंजिल में कदापि न रहें, ताप के प्रभाव से लू (हीट-वेव) का शिकार होने की सम्भावना प्रायः बनी रहती है।
  21. संतुलित हल्का व नियमित भोजन करें।
  22. दिन के 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर न निकले।
  23. गहरे रंग के भारी एवं तंग वस्त्र पहनने से बचें।
  24. खाना बनाते समय कमरे के खिड़की एवं दरवाजे खुले रखे, जिससे हवा का आना जाना बना रहे।
  25. नशीले पदार्थ, “शराब तथा अल्कोहल के सेवन से बचें।
  26. उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें। बासी भोजन न करें।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण