November 6, 2026 6:32 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मालवा सभा के इतिहास में प्रथम बार एक दिन में बने 101 सदस्य झकनावदा में मालवा सभा को मिला अभूतपूर्व सहयोग

मालवा सभा का मालवा सभा आपके द्वार व मालवा तेरापंथी श्रावक जनगणना अभियान को मालवा श्रावक समाज का मिल रहा जबरदस्त सहयोग

झकनावदा में बना एक दिन में 100 सदस्य बनने का रिकॉर्ड

मालवा सभा ने जताया तेरापंथ सभा झकनावदा के प्रति आभार

धतुरिया,तारखेड़ी,बोलासा के श्रावकों का भी मिला अभूतपूर्व सहयोग, मालवा सभा ने माना आभार

मालवा सभा अध्यक्ष ने बताई सभा की आगामी कार्ययोजना

*झकनावदा *
मालवा सभा के द्वारा मालवा सभा आपके द्वार व मालवा तेरापंथी श्रावक जनगणना अभियान के अंतर्गत आज झकनावदा का दौरा किया गया। स्थानीय तेरापंथ सभा भवन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुवात नमस्कार महामंत्र एवं श्रावक निष्ठा पत्र पढ़कर की गई।कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय तेरापंथ सभा के अध्यक्ष श्री विजय वोहरा ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि मालवा सभा द्वारा जो जनगणना एवं सदस्यता अभियान शुरू किया गया है उसके लिए हम झकनावदा तेरापंथ समाज की ओर से मालवा सभा को बधाई देते हैं एवं विश्वास दिलाते हैं की मालवा सभा के इस अभियान में हम पूर्ण सहयोग करेंगे।मालवा सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री फूलचंद कांसवा ने कहा कि परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी ने 2031 में मालवा में जो तीन महोत्सव प्रदान किए है, हम सबको इसकी तैयारी में अभी से लग जाना है। आपने आगे कहा कि मालवा सभा संपूर्ण मालवा को एक सूत्र में बांधने का प्रयास कर रही है। झकनावदा में 18 वर्ष से ऊपर तेरापंथ श्रावक- श्राविकाओं ने इस अवसर पर मालवा तेरापंथ इतिहास में रिकॉर्ड कायम करते हुए बड़ी संख्या में मालवा सभा के सदस्य बनकर धर्मसंघ व मालवा सभा के प्रति अपनी आस्था जताई। मालवा सभा के मंत्री अरुण एस.बी.श्रीमाल ने इस अवसर पर कहा कि श्रावकों का कर्तव्य है कि वह हमेशा देव,गुरु,धर्म के प्रति जागरूक रह कर कार्य करे। हमारा सौभाग्य है कि हमें तेरापंथ धर्मसंघ और आचार्य श्री महाश्रमण जी जैसे गुरु मिले। इस अवसर पर मालवा सभा के अध्यक्ष संजय गांधी ने समाज के बीच मालवा सभा सभा द्वारा चलाए जा रहे जनगणना एवं सदस्यता अभियान एवं भविष्य की अक्षय कुंभ,चौका सेवा, संपोषण आदि कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी से इन अभियानों में जुड़ने हेतु निवेदन किया । आपने आगे कहा कि झकनावदाा के श्रावक समाज ने गुरुदर्शन यात्रा में भी हमें उम्मीद से अधिक सहयोग किया था और आज जब हम सदस्यता अभियान के लिए यहां पहुंचे तो सौ से ज्यादा सदस्य एक दिन में बनाकर एक बार फिर मालवा सभा को अपना अभिनव सहयोग प्रदान किया। हम इसके लिए संपूर्ण तेरापंथी समाज के प्रति आभार व्यक्त करते है। साथ ही साथ बोलासा से पधारे मनोहरलाल जी, मनीष जी, धतुरिया से समागत जयेश जी, दिलीप जी आदि का भी आभार माना ।
कार्यक्रम की शुरुआत में झकनावदा सभा द्वारा मालवा सभा के पदाधिकारियों का बेच लगाकर स्वागत किया गया।महिला मंडल की ओर से श्रीमती मोना कालिया द्वारा मालवा सभा में महिलाओं की भागीदारी शुरू करने के लिए मालवा सभा के पदाधिकारी को साधुवाद देते हुए कहा कि 90 वर्ष पुरानी इस संस्था में पहली बार महिलाओं को बड़ी संख्या में सम्मिलित कर आपने महिला शक्ति पर जो विश्वास जताया है उसके लिए मैं आपके प्रति आभार व्यक्त करती हूं।
इस अवसर पर मालवा सभा की ओर से सहसचिव पंकज मेहता, मीडिया प्रभारी पंकज जे.पटवा, विहार सेवा प्रभारी लालचंद गांधी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री मुकेश कोठारी एवं आभार श्री श्रेणिक जी कोठारी द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण