November 6, 2026 6:32 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

गया में तीन कुख्यात नक्सली भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक के साथ गिरफ्तार

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गया पुलिस और एसटीएफ में बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों की छिपाए हुए हथियार, गोली, विस्फोटक भारी मात्रा में बरामद किया तीन कुख्यात नक्सलियों को किया ग़िरफ़्तार!

बिहार के गया जिले मे पुलिस नक्सलियों एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष छापेमारी अभियान एवं सर्च अभियान चला रही है। इसी क्रम में गया पुलिस ने त्वरित एवं बड़ी कार्रवाई करते हुए इमामगंज थाना क्षेत्र के गंगटी बाजार से तीन कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उसके निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार, गोली एवं विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। गया पुलिस ने इमामगंज के कादिरगंज निवासी रूपेश पासवान, सलैया थाना के उदय कुमार और गया जिले के भदवर थाना क्षेत्र के बबलू कुमार को गिरफ्तार किया है। SSP आनंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के निशानदही पर कादिर गंज तिलाठी पहाड़ी में सर्च अभियान चलाकर तीन एसएलआर राइफल, सेमी ऑटोमेटिक राइफल 76 पीस, 315 बोर का कारतूस, 100 चक्र इंसास के गोली, 322 सेक्टर एसएलआर का कारतूस, 29 चक्र ऑटोमेटिक राइफल की गोली, 7 पीस एसएलआर की मैगजीन, एक निष्क्रिय केन बम, डेटोनेटर, वॉकी टॉकी मोबाइल इत्यादि बरामद किया गया है!

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण