November 6, 2026 4:36 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

गया स्थित अम्बाखार के जंगल में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट अनमोल कुमार

बिहार के गया जिले के रौशनगंज थाना क्षेत्र के अम्बाखार गांव स्थित जंगल में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस समय हुई जब ग्रामीण महुआ चुनने जंगल गए थे। शव को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत रौशनगंज थाना को सूचित किया। सूचना मिलते ही रौशनगंज थाना अध्यक्ष अन्नू राजा मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दी गई, जिसके बाद शेरघाटी एएसपी शैलेन्द्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।एएसपी शैलेंद्र सिंह ने दोपहर 12 बजे बताया कि घटनास्थल से एक बुलेट, एक छोटी बोतल और एक गमछा बरामद किया गया है। मृतक की पहचान इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज निवासी केदार साव के 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है।परिजनों के अनुसार, दीपक अपने चार दोस्तों के साथ जंगल में अफीम की खेती देखने गया था, तभी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों की तहकीकात की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal